24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणेश जी के जलाभिषेक के लिए एक दर्जन लोगों ने की 20 किमी पदयात्रा

अच्छी बारिश की कामना लेकर हजारों महिला पुरुषों का पैदल जत्था गणेश मंदिर पहुंचा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 11 Jul 2018, 5:27 PM IST

sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, ganesh mandir, padyatra,

एक महीने की देवी परिक्रमा में कर सकते हैं मां वैष्णो के हर अंचल के दर्शन, यहां से रवाना होंगे हजारों भक्त

सीहोर। अच्छी बारिश की कामना को लेकर एक दर्जन से अधिक गांव के महिला-पुरुष पार्वती नदी का जल लेकर चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचा। करीब २० किमी की पदयात्रा के बाद श्रद्घालुओं ने भगवान का जल से अभिषेक किया। उसके बाद विधि विधान से पूजा-अर्चना कर अच्छी बारिश, सुख समृद्घि और अच्छी फसल की कामना की।

sehore news,
sehore patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
ganesh mandir
,
padyatra
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/11/pad2_3086103-m.jpg">

हर वर्ष अषाढ़ के माह में ग्राम पार्वती के लोग पार्वती नदी में से जल भरकर व झंडा लेकर हजारों की तादाद में पैदल जत्थे के रूप में ऐतिहासिक चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचते हैं। इस दौरान रास्ते में पडऩे वाले दर्जनों गांव के लोग यात्रा का स्वागत कर जत्थे में शामिल हो जाते हैं। श्रद्धालुओं का जत्था पार्वती गांव से बुधवार सुबह करीब २० किमी की पदयात्रा कर ऐतिहासिक गणेश मंदिर पहुंचा। जत्थे में पिपलिया नगर, बाबडिय़ा, खजूरी, मूंडला, कराडिय़ा, बकतल, जगनीखेड़ी, बिजोरा, बिजोरी, नयापुरा, पीलीखेड़ी, कोडिय़ा, महोडिय़ा सहित दर्जनों ग्राम के लोग शामिल थे।

sehore news , sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, ganesh mandir, padyatra, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/11/pad1_3086103-m.jpg">

जत्थे में शामिल डा. पूरण सिंह ने बताया कि यह परम्परा कई वर्षों से चली आ रही है, जिसमें सभी ग्रामीण बड़े सद्भाव और सौहाद्र के साथ हिस्सा लेते हैं। बुधवार को चिंतामन गणेश मंदिर पर भगवान गणेश का माता पार्वती के जल से अभिषेक के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें बच्चे-बूढ़े, महिला-पुरुष सभी वर्ग के लोग शामिल हुए।

इस यात्रा में हम हमारे आस पास के लोगों की खुशहाली के साथ अच्छी फसल और बारिश की कामना करते है। ताकि किसान को अच्छी पैदावार मिल सके। हमारे पास भी पानी की कमी न रहे। नदी तालाब सब भरे रहे। जिले के लोगों ने इस दौरान बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी लोग इस दौरान बहुत ही खुश नजर आ रहे थे। सभी ने भगवान का आर्शीवाद लिया और प्रसाद खाया। इस दौरान सभी को सुकून और शांति की अनुभूति हुई।

बड़ी खबरें

View All

सीहोर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग