2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन पलटी खाकर खंती में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर

आष्टा-शुजालपुर रोड स्थित चक्की जोड़ पर हुआ हादसा

2 min read
Google source verification

सीहोर

image

Sunil Sharma

Jun 15, 2018

accident

तीन पलटी खाकर खंती में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर

सीहोर/आष्टा। तेज रफ्तार से आ रही एक कार चालक से अनियंत्रित होकर तीन पलटी खाकर खंती में जा गिरी। हादसा कितना खतरनाक था उसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि कार सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। घटना आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर आष्टा से १० किमी दूर चक्की जोड़ के पास गुरुवार रात साढ़े ११ बजे के करीब घटी।

पुलिस के मुताबिक शुजालपुर मंडी निवासी अंशु उर्फ अंशुल (२९) पिता योगेश मंडलोई, अंकुर (३०) पिता सुरेंद्र देशमुख व आनंद गुप्ता स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर जा रहे थे। उनकी कार चक्की जोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए खंती में गिर गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस तीनों को निजी वाहन से सिविल अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद अंशुल को मृत घोषित कर दिया। अंकुर देशमुख और आनंद गुप्ता का इलाज जारी है। आनंद गुप्ता शुजलापुर में स्थित एक शोरूम के मैनेजर बताए जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह अंशुल का पीएम होने के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।

कुछ महीने पहले पिता की हुई थी मौत
बताया जा रहा है कि अंशुल के पिता योगेश मंडलोई की भी कुछ महीने पहले मौत हुई थी। उसी घर से जब अंशुल की शवयात्रा निकली तो हर किसी की आंखे नम थी। पुलिस ने मामला कायम कर जांच में लिया है। फिलहाल दुर्घटना का मुख्य कारण क्या रहा है वह सामने नहीं आ सका है।

गाय को बचाने के चक्कर में खंती में कूदी गाड़ी
इधर भोपाल इंदौर हाइवे पर बीती रात पगारिया घाटी के समीप एक स्कार्पियों वाहन गाय को बचाने के चक्कर में खंती में कूद गया। इससे वाहन में सवार चार में से दो लोग गंभीर घायल हो गए। घटना को देख एक होटल पर चाय पी रहे युवकों ने वाहन का गेट तोड़ा और घायलों को बाहर निकाला। चारों युवक इंदौर से नसरूल्लागंज जा रहे थे। आष्टा टीआई विजेंद्र मस्कौले ने बताया कि शुजालपुर रोड पर हुए एक्सीडेंट में अंशु उर्फ अंशुल की मौत हुई है। दो अन्य घायल है। प्रकरण दर्ज कर जांच कर रहे हैं।

Story Loader