28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंधिया बोले भाजपाइयों की सोच दिखा दो सपना, सबका माल अपना

अगर रोक नहीं लगाई गई तो भाजपा शासन काल में रेत भी मिलेगी राशन में- सिंधिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 17 May 2018, 11:20 AM IST

sehore, sehore news, sehore mp, political news, patrika bhopal, sehore patrika,

congress

सीहोर। भाजपा शासन काल के १४ साल मेरा प्रदेश बेहाल हो गया है। आज किसान को लागत का पैसा नहीं। नौजवानों को रोजगार नहीं। भाजपाइयों को चिंता नहीं। इनका तो एक ही सोच है। दिखा दो सपना, सबका माल अपना। मुख्यमंत्री द्वारा निकाली गई सेवा यात्रा नर्मदा सेवा यात्रा नहीं थी। वह तो नर्मदा सर्वे यात्रा थी। दिन में भ्रमण होता था और रात में होता था अवैध उत्खनन। अगर इस पर रोक नहीं लगाई तो वह दिन भी दूर नहीं होगा। जब रेत भी राशन में मिलेगी।

यह बात यह बात कांग्रेस नेता ज्योतिरािदत्य सिंधिया ने श्यामपुर में अबकी बार कांग्रेस द्वार किसान यात्रा के समापन अवसर पर आम सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीहोर विधान सभा क्षेत्र में अबकी बार कांग्रेस द्वार-द्वार किसान स्वाभिमान यात्रा का समापन बुधवार को श्यामपुर में किया गया। समापन अवसर पर प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय के परिसर में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया।

इसके पहले स्वागत भाषण में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दामोदर राय ने बताया कि अबकी बार कांग्रेस द्वार-द्वार किसान स्वाभिमान यात्रा की शुरूआत सीहोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टांडा से गत वर्ष 20 दिसंबर को की गई थी। पहले चरण का 20 दिसंबर से 21 जनवरी तक चला, इसके बाद प्रदेश में हुए उप चुनाव के कारण यात्रा का दूसरा चरण नौ मार्च से किया गया। इस यात्रा का समापन बुधवार को किया गया।

बुदनी विधान सभा में इच्छा मृत्यु की कतार में खड़े हैं अनुसूचित जाति के लोग
सिंधिया ने संबोधित करते हुए कहा कि सीहोर सीएम का गृहजिला है। साधारण तौर पर सीएम का जो जिला होता है। सीएम के कार्यकाल में चांद की तरह चमकता है। सीहोर का क्या हाल है। बुदनी में जाओ तो अनुसूचित जाति के लोग इच्छा मृत्यु की स्वीकृति के लिए कतार में खड़े हैं। गृहमंत्री के जिले में बलात्कार होता है ओर चुप्पी साधी हुई है। एक शब्द नहीं निकलता। सीएम चुप्पी साधे हैं।

महिलाएं भी सुरक्षित नहीं
कांग्रेस नेता सिंधिया ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधों पर अंकुश नहीं लगा पाई है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं घटित हो रही हैं, उनकी आबरू लूटी जा रही हैं, अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं, उन्होंने कहा कि रेत के कारोबार से नर्मद नदी का अस्तित्व खतरे हैं, और नर्मदा नदी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जो नर्मदा यात्रा निकाली गई थी वह नर्मदा यात्रा नहीं शर्म यात्रा थी। वहीं उन्होने बेरोजगारी के कारण युवा दूसरे शहरों में काम की तलाश में भटक रहे हैं। कार्यक्रम में इछावर विधायक शैलेन्द्र पटेल ने भी संबोधित कर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजीत सिंह , प्रभूराम चौधरी,राकेश राय, कमलेश कटारे, ओम वर्मा, ओमदीप सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।