नसरुल्लागंज। जननी वाहन पलटा, दो प्रसूताएं सहित पांच घायल
सीहोर/नसरुल्लागंज। दो प्रसूताओं को उनके घर छोडऩे जा रहा रहा जननी एक्सप्रेस वाहन लापरवाही से चलाए जाने से पलट गया। हादसे में दोनों प्रसूताओं सहित पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है ।
तीन दिन पहले हुई डिलीवरी
जानकारी के अनुसार जननी एक्सप्रेस के चालक कृष्णपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से ग्राम खालसा पिपलिया एवं दिगबाड़ की दो प्रसूताओं किरण देवी और राम बाई को लेकर घर छोडऩे निकला था। तीन दिन पूर्व ही इन दोनों महिलाओं को डिलीवरी हुई थी।
वाहन की स्पीड तेज, इसलिए हुआ हादसा
बताया जाता है कि मंगलवार को सुबह 11 बजे जननी वाहन देवमाता विद्या आश्रम के सामने अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुताबिक वाहन की गति अत्यधिक तेज थी, इसके कारण वाहन पलट गया।
हादसे में वाहन में सवार प्रसूताएं राम बाई पति राजेश दिगबाड़़, किरण देवी पत्नी संतोष कुमार पिपलिया के अलावा निर्मला बाई पत्नी रूप सिंह दिगबाड़, अनिल मेहरा पिता कचरु लाल मेहरा पिपलिया खालसा, कृष्णा देवी पति गणेशराम पिपलिया घायल हो गए।
वाहन चालक मौके से फरार
दुर्घटना के दौरान नवजात बच्चे सुरक्षित है और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई खरोच नहीं आई। घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में जांच प्रारंभ कर दी है।