
MP Accident News: मध्यप्रदेश के इंदौर-भोपाल रोड पर बड़ा हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सीहोर जिले के अमलाहा चौकी के अंतर्गत ग्राम कोठरी में हुआ। भोपाल से इंदौर की ओर ट्राला जा रहा था। उसके आगे चचेरे भाइयों की बाइक चल रही थी। ट्राला चालक बाइक सवारों को कुचलते हुए निकल गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटनास्थल पर बड़ी तादाद में भीड़ लग गई।
बता दें कि, इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित कोठरी ब्रिज के पास तकनीकी गड़बड़ी के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। चचेरे भाई अजय वर्मा और विनय वर्मा डिवाइडर के पास से बाइक पर सवार होकर अपने घर जाने वाले थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्राले ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चारों तरफ खून ही खून पड़ा हुआ था। जिसे दमकल की गाड़ी बुलाकर हटवाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही चीख-पुकार मच गई है। परिजनों में भारी देखने को मिल रहा है।
Updated on:
28 Dec 2024, 2:21 PM IST
Published on:
28 Dec 2024, 2:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.