3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब एटीएम कार्ड की जरूरत नहीं अंगूठा होगा एटीएम, जाने कैसे?

अब एटीएम कार्ड की जरूरत नहीं अंगूठा होगा एटीएम, जाने कैसे?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 21 Aug 2018, 1:44 PM IST

post office

अब एटीएम कार्ड की जरूरत नहीं अंगूठा होगा एटीएम, जाने कैसे?

सीहोर। शहर के लोगों को अब पैसा निकालने एटीएम और जमा करने बैंक जाने की जरूरत नहीं। घर बैठे नागरिकों को यह सुविधा मिलेगी। उपभोक्ता एक अंगूठे से ही नए खाते के साथ पलभर में रुपए निकाल और जमा कर सकेगें। शहर में चार पोस्ट आफिसों में यह सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी।

बहुत ही जल्दी रुपए जमा करने से लेकर एटीएम से निकालने लंबी लाइन का छुटकारा मिल गया समझो। डाकघर के सहारे एक अंगूठे पर यह पूरा काम घर बैठे बैठाए हो जाएगा। शहर के मुख्य डाकघर, लिसा टाकीज स्थित पोस्ट आफिस, आरएके कालेज और जताखेड़ा में जल्द ही इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खुलने जा रही है। इस बैंक में खाता धारक अपने एक अंगूठे से अपना खाता खुलवा सकेगें। इतना ही नहीं रुपए जमा करने या निकालने के लिए अंगूठा लगाने के ही साथ-साथ लेनदेन हो जाएगा।

पोस्टमैन को मिलेंगे हैंड डिवाइस
प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया योजना के तहत डाकघरों में खुलने वाले बैकों के लिए पोस्टमैनों को हैंड डिवाइस दिए जाएंगे। फिलहाल डिवाइस चलाने के लिए पोस्टमैनों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डिवाइस को सर्वर से जोड़कर ऑनलाइन किया जाएगा। इसके चलते खाता धारकों के एक फोन पर पोस्टमैन घर पहुंचेगा। जहां अंगूठा लगाकर खाता खोलने के साथ ही डिवाइस से एसडीए (सेविंग डिपोजिट अकांउड), आरडी, मनीऑर्डंर, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के साथ ही लेनदेन भी किया जा सकेगा।

बीमार और दिव्यांगों को होगा लाभ
लेनदेन और लंबी लाइन के कारण बीमार, वृद्ध और दिव्यांगों को बैंको में समस्या का सामना करना पड़ता था। कई बार लंबी लाइन के चलते खाली हाथ वापस घर लौटना पड़ता था, लेकिन डाकघर की इस सुविधा से परेशान लोगों को नई सुविधा मिल जाएगी। घर बैठकर लेन-देन और अन्य सुविधा का लाभ आसानी से मिलेगा।

चार स्थानों पर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खोले जाने की प्रकिया पूरी हो गई है। जल्द ही उदघाटन के बाद सेवा का लाभ नागरिकों को मिलना शुरू हो जाएगा।
प्रवीण जोशी, डिप्टी पोस्ट मास्टर मुख्य डाकघर, सीहोर