1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चक्काजाम किया तो अधिकारियों को समझ में आई परेशानी

उड़ती धूल से परेशान फ्रीगंजवासियों ने नेशनल हाइवे को किया बाधित, लगभग एक घंटे तक आवागमन रहा बंद
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Veerendra Shilpi

•

Updated: 12 Jun 2020, 5:15 PM IST

चक्काजाम किया तो अधिकारियों को समझ में आई परेशानी

चक्काजाम किया तो अधिकारियों को समझ में आई परेशानी

सीहोर/शुजालपुर. निर्माण एजेंसी द्वारा एक वर्ष बाद भी हाइवे का कार्यपूर्ण नहीं होने के कारण उड़ती धूल और गड्ढों से परेशान रहवासियों ने गुरुवार को चक्काजाम कर दिया। जिसके चलते हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। अफसरों के पहुंचाने के बाद उनके आश्वासन पर चक्काजाम समाप्त हुआ।

कार्य अधूरा छोड़ रखा

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-752 पर पचोर से आष्टा तक कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, लेकिन शहरी क्षेत्र शुजालपुर व फ्रीगंज इलाके में निर्माण एजेंसी ने कार्य अधूरा छोड़ रखा है। फ्र ीगंज क्षेत्र में निर्माण एजेंसी ने सड़क को उखाड़ दिया था, यह स्थिति विगत एक वर्ष से भी अधिक समय से बनी हुई है। यहां पर से जब वाहन गुजरते हैं तो धूल के गुबार उड़ते हैं। जिसके कारण रहवासी काफ ी परेशान है।

जोरादार नारेबाजी की गई

क्षेत्र के रहवासियों ने कई बार इसको लेकर अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया। इसके बावजूदभी इस और ध्यान नहीं दिया गया। अधिकरियों के रवैये से परेशान रहवासियों का सब्र का बांध टूट गया और गुरुवार को सुबह 9.30 बजे गायत्री मंदिर के सामने अपनी समस्या को लेकर चक्काजाम कर दिया। जिसके कारण दोनों तरफ वाहन की लंबी कतार लग गई। करीब 1 घंटे तक रहवासियों द्वारा चक्काजाम करते हुए जोरादार नारेबाजी की गई।

अफसरों की समझाइश पर समाप्त हुआ चक्काजाम
चक्काजाम की जानकारी मिलते ही एसडीएम प्रकाश कस्बे, एसडीओपी विजय शंकर द्विवेदी, थाना प्रभारी दीपेश व्यास मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त कराया। साथ ही लोगों को आश्वासन दिया गया कि शुक्रवार से उक्त मार्ग को बनाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने अधिकारियों को अवगत करवाया गया कि हमारे द्वारा इसको लेकर कई ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन हमारी समस्या की और ध्यान नहीं दिया गया।

पहले तो ठेकेदार द्वारा उस स्थान पर सड़क निर्माण किया जा रहा है जहां पर डामरीकरण सड़क है, जबकि गायत्री मंदिर के सामने करीब 200 मीटर की सड़क को निर्माण एजेंसी द्वारा खोद दिया गया और उसके बाद उसका काम भी शुरू नहीं किया गया। जिसके कारण इस प्रकार की स्थिती बनी। इस मार्ग पर पानी का छिड़काव भी किया जाता था, लेकिन अब तो वह भी बंद हो गया।

नागरिक बोले- कई बार करा चुके समस्या से अवगत
रहवासी युवराज रामडिया ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में अवगत करवाया जा चुका था लेकिन हमारी समस्या की और ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यह स्थिति बनी। पूर्व पार्षद रमेश कामरिया ने बताया इस बारे में हमारे द्वारा पूर्व में विधायक इंदरसिंह परमार को भी अवगत करवाया गया था। संबधित ठेकेदार द्वारा सिटी मंडी के बीच में काम शुरू कर दिया गया, लेकिन जहां पर लोगों को धूल से परेशानी है वह पर काम शुरू नहीं किया गया। इस अवसर पर रहवासी किशोर खन्ना, रमेश कामरिया, रिंकू शर्मा, प्रमोद शर्मा, राजेंद्र चौधरी, मोहित चावड़ा, फतेहसिंह, रायसिंह, मदनलाल, कुमेर सिंह, जितेंद्र सेन, देवराजसिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सिटी मंडी रोड भी अधूरा पड़ा
राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रही एजेंसी ने शहरी क्षेत्र में भी निर्माण कार्य अधूरा छोड़ रखा है। सिटी व मंडी के बीच में निर्माण एजेंसी द्वारा साइट की पट्टी पर सीमेंट कांक्रीट किया जा रहा है, जबकि ताशी रेस्टोरेंट के पास से फ्रीगंज तक कार्य अपूर्ण है। जिस हिस्से का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है वह इतना ऊंचा है और पूर्व की डामरीकरण सड़क का हिस्सा नीचा है। इसके कारण आए दिन हादसे होते हैं। ताशी रेस्टोरेंट के समीप जहां वाहन अचानक नीचे की ओर आते हैं तो दुर्गा मंदिर के समीप सड़क का एक हिस्सा ऊंचा होने से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।


फ्रीगंज क्षेत्र में लोगों द्वारा मार्ग का निर्माण नहीं होने तथा धूल से परेशान होकर अपना विरोध दर्ज कराया गया था। उनके द्वारा चक्काजाम करने का प्रयास किया गया था, लेकिन उनको समझाइश देकर मार्ग को चालू करवा दिया गया तथा ठेकेदार से शीघ्र ही इस क्षेत्र के मार्ग पर सड़क निर्माण के बारे में कहा गया है।
प्रकाश कस्बे, एसडीएम, शुजालपुर