2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करवा चौथ पर्व को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़

कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन और सराफा बाजार में दिनभर खरीदारी, 25 साल बाद करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धी, अमृत सिद्धी योग बन रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Kuldeep Saraswat

•

Updated: 26 Oct 2018, 10:19 AM IST

news

करवा चौथ पर्व को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़

सीहोर। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवा चौथ के व्रत को लेकर बाजार में रौनक दिखाई देने लगी है। करवा चौथ को लेकर बुधवार को बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ा, सराफा और सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की दुकानों पर दिखाई दी।

इस बार करवा चौथ का व्रत 27 अक्टूबर को पड़ेगा। महिलाओं में इसे लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। ज्योतिष के हिसाब से भी इस बार करवा चौथ का दिन कुछ खास है। २५ साल बाद करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धी, अमृत सिद्धी योग बन रहा है। पं. रामकुमार शर्मा के अनुसार पति की लंबी उम्र की कामना के साथ परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं द्वारा करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस बार 25 साल बाद करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धी व अमृत सिद्धि योग बन रहे है। इन योग के कारण व्रती महिलाओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होगी। उन्हें व्रत का विशेष फल मिलेगा। इस योग में किए गए काम का सकारात्मक परिणाम मिलता है।

पूजन के लिए ये समय अनुकूल
व्रत के दौरान शिव पार्वती के साथ भगवान गणेश व कार्तिकेय का पूजन किया जाता है। पंडित शर्मा ने बताया कि शाम 5.39 से 7.15 बजे तक पूजन के लिए सबसे अच्छा योग है। चन्द्र दर्शन शाम 7.57 बजे होगा। चन्द्र दर्शन और चन्द्रमा को अर्घ देने के बाद ही व्रत को खोले। पूजन के बाद पति के साथ परिवार को बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

व्यापारियों को काफी उम्मीद
कपड़ा व्यापारी खेमी आहूजा ने बताया कि करवा चौथ के पर्व को लेकर महिलाएं इस बार काफी उत्साहित दिखाई दे रही हैं। पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा भीड़ बाजार में दिखाई दे रही है। आगामी तीन दिन बाजार अच्छा रहेगा। वहीं, सराफा व्यापारी गोपाल सोनी ने बताया कि इस बार सोयाबीन की फसल अच्छी होने के लेकर बाजार में रौनक है। खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह है।