
सीहोर जिले के शेरपुर गांव में शराबी बेटे की हरकतों से परेशान एक पिता ने बड़ा ही कठोर कदम उठाते हुए पुलिस से शिकायत की। पिता का दुख और फरियाद सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल बुजुर्ग ने बेटे को संपत्ति और घर से बेदखल करने के लिए पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय, एसपी कार्यालय, थाना कोतवाली और तहसील में इस फैसले की गुहार करने लिए पुलिस को आवेदन दिया है।
बेटे को बताया शराबी
अपने कठोर फैसले की गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंचे पिता ने पुलिस प्रशासन को बताया कि उसका बेटा नशे का आदी है। आए दिन परिवार और मोहल्ले के साथ ही पड़ोस के लोगों से वह झगड़ा करता है। उसकी वजह से पूरे परिवा को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। पेशे से मजदूर नन्नूलाल सूर्यवंशी ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि रोजाना के लड़ाई-झगड़ों से वह आहत हो चुका है। ऐसे बेटे को संपत्ति से बेदखल किया जाए। यहां पढ़ें पूरा आवेदन नन्नूलाल सूर्यवंटी ने आवेदन में लिखा है कि बड़े बेटे विजय सूर्यवंशी से काफी परेशान हूं। मेरा पूरा परिवार उससे काफी दुखी है। वह दिनभर नशे का सेवन करता है। इस कारण ग्रामीणों से आए दिन उसका झगड़ा होता रहता है। हम सभी परिवारवाले दुखी हैं। नन्नूलाल ने पुलिस और प्रशासन से कहा कि पुत्र विजय सूयवंशी को मेरी संपत्ति और घर से बेदखल करवा दिया जाए। साथ ही यह भी बताया कि बेटा कुछ दिनों से घर से बिना बताए लापता है। कोई भी घटना-दुर्घटना होने पर परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी।
मामले को लेकर कलेक्टर प्रवीण सिंह का कहना है कि 'शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है। इस आवेदन में बताया गया है कि बेटे की हरकतों से पिता और परिवार परेशान है। बेटा नशे का आदी है और घर परिवार सहित मोहल्ले में लड़ाई झगड़ा करता है। पिता ने संपत्ति से बेदखल करने का आवेदन दिया है।'
ये भी पढ़ें: दोस्तों संग की पार्टी, रात में सोया तो फिर नहीं उठा
Updated on:
14 Aug 2023 05:17 pm
Published on:
14 Aug 2023 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
