बता दें कि, सीहोर में रहने वाले भागीरथ जाटव की बोलेरो चोरी हो गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने श्यामपुर थाने में की थी। थाना प्रभारी और उनकी टीम ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कर जाटव को ये कहकर धमकाया था कि, झूठा मामला दर्ज करा रहे हो। जाटव का आरोप है कि, इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट भी की थी। साथ ही, 50 हजार रुपये की मांग भी की गई थी।