2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रभात झा बोले- जो जीतने वाला प्रत्याशी है उसे ही में मिलेगा टिकट

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने सीएम की जन अर्शीवाद यात्रा को लेकर की प्रेस वार्ता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Manoj Vishwkarma

•

Updated: 11 Oct 2018, 9:35 AM IST

MP High Court Gwalior Bench Big Action of jan ashirwad yatra

MP High Court Gwalior Bench Big Action of jan ashirwad yatra

सीहोर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि हमारी पार्टी जीतने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट देगी। जल्दी ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।हमारे यहां कांग्रेस जैसा नहीं है कि ज्योतिरादित्य को चंबल, ग्वालियर संभाग, कमल को छिंदवाड़ा संभाग दे दिया जाता है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झा सीएम की जन आर्शीवाद यात्रा की तैयारी को लेकर सीहोर आए थे। मुख्यमंत्री की जन आर्शीवाद यात्रा 11 अक्टूबर को सीहोर और आष्टा में रहेगी। उन्होंने कहा कि जो हारने वाला है जिसकी छवि खराब है। उसे टिकट नहीं मिलेगा। यह अपने आप में यथार्थ है और यह सत्य भी है। जो जीतने वाला प्रत्याशी है उसे हर हाल में टिकट मिलेगा।

हमारे यहां पूरे प्रदेश एक ही नजर से देखा जाता है। हमारी चुनाव समिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रभात झा बैठते हंै। एक एक सीट पर विश्लेषण होता है। उस पर चर्चा करते है। इसके बाद निर्णय होता है।

भाजपा संगठन की है जन आर्शीवाद यात्रा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन अर्शीवाद यात्रा को लेकर हमेशा आरोप लगाती आई है कि यह यात्रा सरकार की नहीं संगठन की है। आचार संहिता लगने के बाद पहली बार यह यात्रा निकल रही है। इसमें सभी के मुगालते दूर हो जाएंगे। सब को समझ आ जाएगा कि यह यात्रा भाजपा संगठन की यात्रा है।

झा ने जन अर्शीर्वाद यात्रा के सीहोर आगमन पर निर्दलीय विधायक सुदेश राय को भाजपा की सदस्या दिलाने सवाल पर कहा कि यह स्थानीय नेता बताएंगे। भाजपा में तो मोबाइल पर एक मिस्ड कॉल करने पर ही सदस्यता हो जाती है।

इधर, सरपंच-सचिव से वसूले 441336 रुपए

वही शासकीय राशि का दुरूपयोग एवं वित्तीय अनियमितताओं के मामले में दो सचिवों को निलंबित कर दिया गया। वहीं ७ सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक से 4,41,336 रुपए वसूली की गई। जिला पंचायत सीइओ अरूण कुमार विश्वकर्मा ने पंचायतों में शासकीय राशि का दुरूपयोग एवं वित्तीय अनियमितताओं के विगत 2-3 वर्षो सेें लंबित प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों के संरपचों एवं सचिवों से मप्र पंचायत राज्य अधिनियम के अंतर्गत दुरूपयोग की गई शासकीय राशि 4,41,336 रुपए की वसूली की गई।

दो ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित किया गया है। इनमें संजय दुबे पूर्व सचिव ग्राम पंचायत अकोला से राशि 66 500 रुपए, राजल बाई पूर्व सरपंच एवं राधेश्याम पूर्व सचिव ग्राम पंचायत उदयपुर जांगीर से रुपए 1516 80, शैलेन्द्र गुर्जर रोजगार सहायक एवं दिलीपसिंह सचिव ग्राम पंचायत शंभूखेड़ी से राशि 46284, जीवनसिंह सचिव एवं मानकुवर बाई सरपंच ग्राम पंचायत बीलपान से राशि 176870 रुपए वसूल की गई है।

इसके अतिरिक्त वकील खा सचिव ग्राम पंचायत कादराबाद एवं शिवनारायण मीणा सचिव ग्राम पंचायत बनेटा को शासकीय राशि का गबन एवं वित्तीय अनियमितता के आरोपों के चलते निलंबित किया गया है।