30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्व मंत्री करण सिंह बोले- मैं अगला चुनाव नहीं लडूंगा, मेरे घुटनों का ऑपरेशन होना है

सीहोर

•

image

Kuldeep Saraswat

•

Updated: 28 Mar 2025, 5:43 PM IST

sehore news


प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अपनी उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए आगे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा, घुटनों में दर्द रहता है। जांच कराई है, डॉक्टर ने ऑपरेशन करवाने के लिए कहा है। 68 वर्षीय वर्मा ने गुरुवार को इछावर में मुक्तिधाम के भूमिपूजन में कहा कि आखिरी समय तक आपकी सेवा करना है, आगे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। हालाकि बाद में वे बोले-वैसे अभी मेरी उम्र ही क्या है? एक साल 4 महीने ही तो हुए हैं, पांच साल के लिए ही तो बना हूं। राजस्व मंत्री की बात सुन लोग ठहाके लगाने लगे।

अंतिम सांस तक करूंगा सेवा

मंत्री वर्मा ने कहा, आपके वोट से सरकार बनती है, आपके वोट से वाले लोकप्रिय प्रधानमंत्री बने हैं,। किसान का सोयाबीन कम दाम में बिक रहा है, उन्हें नामांतरण में दिक्कत आ रही है, तो दिल्ली में तहसील साइबर लांच किया। मैं इछावर को सुंदर बनाऊंगा। अंतिम सांस तक काम करूंगा।