28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेंटिलेटर पर जिंदगी से संघर्ष कर रहा था नाबालिग, अचानक सड़क से उतरी एंबलुेंस

लखनऊ से भोपाल जा रहे थे लेकर

2 min read
Google source verification
news

अचानक सड़क से उतरी एंबलुेंस

सीहोर/आष्टा. वेंटिलेटर पर जिंदगी से संघर्ष कर रहे एक नाबालिग के ऊपर एक और मुसीबत आ पड़ी। जिस वाहन में उसे लेकर जा रहे थे वह रास्ते में चालक से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। वाहन में सवार बच्चे के अलावा अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दूसरे वाहन से उसे आष्टा सिविल अस्पताल लेकर आए। यहां से वापस भोपाल रवाना किया गया। घटना भोपाल इंदौर हाइवे स्थित अमलाहा टोल टैक्स के पास घटी।

जानकारी के अनुसार यूपी के कौसंबी जिले का शहनवाज (12) हद्रय रोग से पीडि़त है।उसका दिल का ऑपरेशन करने लखनऊ से एंबुलेंस में वेंटिलेटर पर लेटाकर मुंबई लेकर जा रहे थे।बच्चे के साथ परिजन और स्टाफ था।इसी दौरान अमलाहा टोल टैक्स के पास एंबुलेंस चालक से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर खेत में चला गया।राहत की बात यह रही कि एंबुलेंस सीधा नीचे उतरने से वह पलटा नहीं।इससे एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया। यह नजारा देख टोल टैक्स के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा वाहन में सवार बच्चे और लोगों को बाहर निकाला।

बच्चे के साथ में आए पैरामेडिकल स्टाफ ने उसे पोर्टेबल वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया।इसके बाद दूसरे 108 एंबुुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लेकर आए।इसके बाद यहां से वाहन में वापस भोपाल हमीदिया रवाना किया गया।इस घटना के बाद थोड़ी भी देर होती तो शायब बड़ी अनहोनी होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता था।

इधर, ट्रक पलटने से तीन घायल

मैना में तेज गति से जा रहा एक ट्रक चालक से कंटोल नहीं हो सका और पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिनको 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सिविल अस्पताल आष्टा लाया गया। हादसा आष्टा शुजालपुर रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार शुजालपुर रोड पर जा रहा एक ट्रक एक पत्ता जोड़ के पास चालक से अनियंत्रित होकर पलट गया।

इससे ट्रक में सवार श्यामपुर के मुख्तार नगर निवासी गोविंद (19) पिता शंकरलाल,रेहान (20) पिता रमजान, बबलू (20) पिता पखरू घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।ट्रक पलटने से उसमें भरा सामन भी सडक़ पर फैल गया था। इससे पहले भी कई वाहन यहां पलट चुके हैं।