
शिक्षकों ने पेश की मानवता की अनूठी मिशाल, हादसे में घायल के उपचार के लिए दिए 50 हजार
सीहोर. आज के इस दौर में लोगों में जहां सामाजिक और नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है। वहीं दीवडिय़ा संकुल के शिक्षकों ने मानवीय संवेदना की एक अनूठी मिसाल पेश की है। इसके तहत सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति के उपचार के लिए शिक्षकों ने जनसहयोग कर करीब 50 हजार रुपए की राशि एकत्रित कर घायल के परिजनों को दी। शिक्षकों की इस पहल से हादसे का शिकार उक्त व्यक्ति का समुचित उपचार शुरू हो पाया है। साथ ही शिक्षकों की यह पहल क्षेत्र में मिशाल बनी हुई हैं।
अस्पताल में रेफर किया गया
इछावर जनपद शिक्षा केन्द्र के दीवडिय़ा संकुल के तहत आने वाले शासकीय प्राथमिक स्कूल रामदासी में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ श्रीराम मालवीय रविवार की रात को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया ।
घायल के परिजनों को सौंपी
जहां परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उनका समुचित उपचार आरंभ नहीं हो पा रहा था इसकी जानकारी जब संकुल प्राचार्य को मिली तो उन्होंने संकुल के शिक्षकों से जनसहयोग की अपील की और देखते ही देखते चंद घंटों में ही करीब 50 हजार रुपए की राशि एकत्रित हो गई। इसके बाद प्राचार्य श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिक्षक कमलसिंह मालवीय, सीएसी महेश मालवीय, इलियास खान और मोहन वर्मा ने भोपाल पहुंच कर उक्त राशि घायल के परिजनों को सौंपी।
इस संबंध में संकुल प्राचार्य ने बताया कि घायल शिक्षक 6 वर्ष पहले ही नौकरी मे आया है। पारिवारिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन उनका समुचित इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। इस पर सभी शिक्षक साथियों ने अपनी स्वेच्छा नुसार आर्थिक सहायता दी। जिससे कुछ मदद हो पाई।
Published on:
06 Feb 2020 01:29 pm

बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
