1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दस साल का मासूम हो गया लहूलुहान

कोसमी की घटना, भोपाल रेफर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Manoj Vishwkarma

•

Updated: 10 Jun 2018, 1:00 PM IST

crime

दस साल का मासूम हो गया लहूलुहान

सीहोर. आदिवासी गांव कोसमी में अपने दादा के मोबाइल से खेलते-खेलते एक दस वर्षीय बालक द्वारा बैटरी निकालना उस समय काफी महंगा सौदा साबित हुआ। जब तेज आवाज के साथ बैटरी फट गई और मासूम लहूलुहान हो गया। मासूम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया।

आज के मोबाइल क्रांति के दौर में घर-घर बच्चे मोबाइल से खेलते आसानी से देखे जा सकते हैं, मगर जरा सी असावधानी जान से खिलवाड़ भी कर सकता है। नसरुल्लागंज तहसील के आदिवासी गांव कोसमी में एक 10 साल का बालक दिलीप दादा रेेमसिंह का मोबाइल लेकर खेल रहा था।

बताया जाता है कि दिलीप ने मोबाइल की बैटरी निकाल ली और बैटरी के पाइंट से तार जोडक़र खेलने में व्यस्त हो गया, तभी धमाका हुआ और जब तक परिजन वहां पहुंचते, तब तक दिलीप का सीधा पंजा और छाती लहूलुहान हो चुकी थी। घबराए परिजन तत्काल उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जहां उसके प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखकर डाक्टरों ने हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर कर दिया।

परिजन भी समझ नहीं पा रहे की आखिर ऐसा क्या हुआ कि बैटरी में ब्लास्ट हो गया। हालांकि बालक दिलीप जिला अस्पताल में अपने परिजनों से बात तो कर रहा है, लेकिन छाती और हाथ के पंजे में ज्यादा चोट लगने से उसकी आंतरिक हालत फिलहाल नाजुक मानी जा रही है। इसी के चलते डाक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। मासूम के दादा रेम सिंह ने बताया कि उसके पोते ने उसका मोबाइल लेकर खेल रहा था, कुछ देर बाद अचानक मोबाइल फटने की आवाज आई। वहीं इस मामले में जिला अस्पताल के डॉक्टर आरके खरे ने बताया कि मोबाइल बैटरी फटने से घटना हुई है। मासूम की हालत ठीक है।

इधर, नपं जावर उपाध्यक्ष पर मामला दर्ज

सीहोर में युवती से छेड़छाड़ के मामले में जावर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पर कोतवाली थाने ने प्रकरण दर्ज किया है। मामले में इसके पहले शिकायती आवेदन दिया था, लेकिन जावर पुलिस ने मामले में ध्यान नहीं दिया। युवती के सीहोर में रहकर पढ़ाई करने के कारण उसने छेड़छाड़ की शिकायत कोतवाली थाने में की गई।

पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार जावर नगर पंचायत में भाजपा पार्षद शिवम सोनी उपाध्यक्ष के पद पर है। उपाध्यक्ष के खिलाफ पांच जून को नगर की ही एक युवती ने जावर थाने में छेड़छाड़ को लेकर आवेदन दिया था। जिसमें उपाध्यक्ष मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने और प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। युवती ने आरोप लगाया है कि वह सीहोर में रहकर पढ़ाई करती है।

जहां आए दिन शिवम सोनी रास्ते में रोकरकर उठा ले जाने की धमकी देता था। धमकी और छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने छेड़छाड का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया की युवती द्वारा शिकायत किए जाने व मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवम सोनी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।