इसलिए आया पत्नी को गुस्सा
मोबाइल आज हर आदमी के जीवन का अभिन्न अंग बन गए है। शहरी हो या फिर ग्रामीण, सभी के लिए मोबाइल के बिना रह पाना असंभव लगता है, लेकिन सिर्फ मोबाइल के कांटेक्ट नंबर डिलिट हो जाने पर ग्रामीण पत्नी ने अपने पति को इतनी यातना दे डाली कि उसे अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गई। जानकारी अनुसार मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा निवासी 48 वर्षीय गोविन्द किरार पिता बाबूलाल की पत्नी ने उसे अपना मोबाइल सुधरवाने के लिए लिया था। बताया जाता है कि बीती शाम जब वह मोबाइल को मैकेनिक से सुधरवाकर लाया और अपनी पत्नी जानकी बाई को दिया तो वह खुश हो गई, लेकिन कुछ ही देर में उसकी खुशी काफूर हो गई। दरअसल, मोबाइल रिपेयरिंग के दौरान उसकी कांटेक्ट लिस्ट डिलिट हो गई थी।