10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सौतेले पिता की अपनी बेटी पर ही डोल गई नजर

सौतले पिता की ज्यादती की शिकार युवती ने खाया जहर, युवती को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस कर रही पड़ताल

2 min read
Google source verification

सीहोर

image

Sunil Sharma

Sep 28, 2018

saharanpur

crime against women in saharanpur

सीहोर। समीपस्थ ग्राम सतपिपलिया में एक कलयुगी पिता ने अपनी सौतली बेटी के साथ ज्यादती की। इससे व्यथित युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


मंडी पुलिस के अनुसार ग्राम सतपिपलिया निवासी अशोक वर्मा (35 ) पिता नन्नूलाल वर्मा ने दलित महिला से दूसरा विवाह कर लिया है। यह महिला पांच साल से अपनी 1१ वर्षीय पुत्री के साथ अशोक वर्मा के साथ रहती है, जबकि उसकी बड़ी बेटी अपनी नानी के साथ रहती थी। थाना प्रभारी अरुणा सिंह ने बताया कि बीते कुछ महीनों से 18 वर्षीय बड़ी पुत्री भी आकर उसके साथ रहने लगी थी।

बताया जाता है कि आरोपी अशोक वर्मा की अपनी सौतली बेटी पर शुरू से ही गंदी नजर बनी थी। आरोपी अकेले में उसके साथ अश्लील हरकत करता था। बुधवार को आरोपी अशोक वर्मा सहित घर के सभी सदस्य खेत पर सोयाबीन फसल काटने गए थे।टीआई ने बताया कि दोपहर में उसने भूख लगने का बहाना बनाकर सौतली बेटी को खाना बनाने अपने साथ घर ले गया। घर आकर उसने सौतेली बेटी के साथ ज्यादती की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।


जहर खाने से पहले सोसाइड नोट में लिखी सौतेले पिता की करतूत
पुत्री ने व्यथित होकर आत्महत्या करने का मन बनाया और सुसाइड नोट लिखकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सुसाइड नोट में उसने पिता की करतूत लिखकर उसे सख्त सजा देने की बात कही। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी घर पहुंच गए थे। वह आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल आए जहां से सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पीडि़त युवती के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले में आरोपी कलयुगी सौतेले पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।