29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्माण की कछुआ चाल बनी मुसीबत, फंस रहे वाहन

कॉलोनीवासियों की शिकायत के बाद भी अफसर नहीं दे रहे ध्यान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Radheshyam Rai

•

Updated: 11 Feb 2020, 8:02 AM IST

निर्माण की कछुआ चाल बनी मुसीबत, फंस रहे वाहन

इछावर में सड़क पर खुदी नाली में कुछ इस प्रकार फंस रहे वाहन।

सीहोर. नगर के मुख्य मार्ग स्थित शिवाजी कॉलोनी में नाली निर्माण कार्य की धीमी गति रहवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आधा अधूरा कार्य होने के चलते खुदी पड़ी नाली में आए दिन वाहन फंस रहे हैं। जिसको लेकर रहवासी अफसरों को शिकायत भी कर चुके हैं, फिर भी निराकरण नहीं हो पा रहा है।

करीब डेढ़ माह पहले नाली निर्माण कार्य ठेकेदार ने शुरू किया था, लेकिन अभी तक आधी नाली का निर्माण भी पूरा नहीं हुआ है। निर्माण कार्य के लिए आधे से ज्यादा हिस्से में ठेकेदार ने खुदाई का काम कर दिया है। नाली की खुदाई से रहवासियो को खासी परेशानी हो रही है।

खुदाई से दुकान में प्रवेश का रास्ता बंद हो गया है। जिसका असर व्यवसायियों के व्यापार पर पड़ रहा है। इसके अलावा घरों में प्रवेश के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खासकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है। रोड किनारे तीन सप्ताह से ज्यादा समय पहले खुदाई करने के बाद भी ठेकेदार ने नाली का निर्माण पूरा नहीं किया है। निर्माण कार्य की धीमी गति से होने से अभी कोई कह नही सकते कितना समय और लग सकता है।

फंस रहे वाहन
ठेकेदार द्वारा खुदी पड़ी नाली और नाली निर्माण के से निकला मटेरियल भी रोड पर रखने से पूरी तरह कॉलोनी में कीचड़ हो गया है। जिसके कारण वाहन फंस रहे हैं। कचरा गाड़ी व स्कूल वाहन से लगाकर कोई भी वाहन नही निकल पा रहे हैं। रहवासियों को अपने दो पहिया, चार पहिया वाहन रखने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कार्य पूर्ण कराएंगे
नाली निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा। ठेकेदार का अवगत करा दिया गया है।
- नरेन्द्र चौहान, सीएमओ, नगर पंचायत इछावर