2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क पर खड़े वाहन बन रहे मुसीबत

- दिनभर बनते हैं जाम के हालात, आवागमन के दौरान होती है परेशान

less than 1 minute read
Google source verification
सड़क पर खड़े वाहन बन रहे मुसीबत

इस तरह सड़क पर खड़े वाहन।

सीहोर. नगर में सड़क पर खड़े वाहन और अतिक्रमण आमजन के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इनके कारण आए दिन जाम लगने सेे अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। इसके बावजूद अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

शहर की आबादी भले सवा लाख पार कर गई हो, लेकिन अब भी स्थाई पार्किंग की व्यवस्था नहीं होना सीधे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है। पार्किंग नहीं होने से हाल यह है कि बाजार और मुख्य सड़क पर ही लोगों के दो और चार पहिया वाहन खड़े करने से पूरी व्यवस्था बेपटरी हो गई है।

जिससे जाम लगने के कारण आमजन को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ महीने पहले यातायात पुलिस ने दीपावली पर्व को देखते हुए जरूर प्लानिंग बनाई थी। जिसमें मुख्य जगह चिन्हित कर पुलिस बल तैनात किया था। साथ ही मॉनीटरिंग करने टीम गठित की थी। त्योहार खत्म होने के बाद यह व्यवस्था वापस पहले जैसी हो गई थी। उसके बाद से बिगड़ी व्यवस्था नहीं सुधर पाई है।

नहीं की गई कार्रवाई
पुराने भोपाल इंदौर हाइवे पर जिन दुकानों के सामने सड़क पर वाहन खड़े होते हैं ऐसे करीब १५० दुकानदारों को यातायात पुलिस ने नोटिस थमाया था। नोटिस में उनको अल्टीमेटम दिया था कि वह वाहन खड़े नहीं करे और न ही दूसरे वाहनों को खड़ा होने दे।

लापरवाही का आलम यह रहा कि पुलिस की यह कार्रवाई नोटिस तक सिमटकर रह गई है। ऐसे में आज भी दुकानों के सामने घंटों तक वाहन खड़े होते हुए देखे जा सकते हैं। कई बार तो गैराज के सामने दो से तीन दिन या फिर उससे भी कई दिन तक सुधरने वाले वाहन खड़े रहते हैं।

Story Loader