8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दिन में 500 बाइक के काटे चालान

अधिकतर सड़क हादसों में सर पर चोट आने के कारण मौतें हो रही हैं। लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट अनिवार्य है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Bhagel

•

Updated: 21 Sep 2016, 11:56 AM IST

seoni

seoni


सिवनी.
नगर में चारो तरफ चेकिंग पांइट लगाकर यातायात विभाग द्वारा बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। हाल के दिनों में सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं की तादाद में बढ़ोतरी होते ही जा रही है। दो पहिया वाहनों में हेलमेट की अनिवार्यता का पालन कड़ाई से किए जाने का आदेश जारी किए गए हैं। जिसके बाद सोमवार, मंगलवार को जबलपुर रोड पेट्रोल पंप के पास, बरघाट रोड, नागपुर रोड छिंदवाड़ा रोड में चैकिंग पांइट लगाकर कार्रवाई की जा रही है।

इन तीन दिनों की कार्रवाई में लोगों के कुछ पुलिस कर्मी भी हेलमेट में नजर आने लगे हैं। बाकी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट लगाए ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। अधिकतर सड़क हादसों में सर पर चोट आने के कारण मौतें हो रही हैं। लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट अनिवार्य है।

सोमवार को कुल 501 चालान पर लगभग 1 लाख 25 हजार 250 रुपए की राशि वसूली गई है। जिसमें दो प्रकरण शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई है।

बड़े वाहनों पर भी हो कार्रवाई

लोगों का कहना है कि दो पहिया वाहनों के साथ बड़़े वाहनों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है। बस, टैक्सी, आटो, ट्रकों पर भी कार्रवाई किया जाना चाहिए। जिससे नियमों को तोड़कर यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।