24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोर्ड परीक्षा देकर केन्द्र से बाहर निकले परीक्षार्थी, अधिकतर ने कहा-जैसी तैयारी वैसा हुआ पेपर

परीक्षा में कुल 3452 परीक्षार्थी दर्ज थे, जिनमें से 3422 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

less than 1 minute read
Google source verification

जिले के 79 केन्द्रों पर जीवविज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

सिवनी. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्डरी मुख्य परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जा रही हैं। जिले में कुल 84 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। सोमवार को हायर सेकेण्डरी परीक्षा के अंतर्गत जीवविज्ञान विषय की परीक्षा जिले के 79 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई। आयोजित परीक्षा में कुल 3452 परीक्षार्थी दर्ज थे, जिनमें से 3422 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जिले में कोई भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। परीक्षा संपन्न होने के बाद केन्द्र से बाहर निकले अधिकतर परीक्षार्थियों ने कहा कि उन्होंने जैसी तैयारी की थी उसी हिसाब से पेपर हुआ है। वहीं कुछ विद्यार्थियों का कहना था कि उन्हें समय कम मिला। परीक्षा संचालन हेतु कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, सिवनी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम से जिले के समस्त परीक्षा केन्द्रों की गतिविधियों की जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को भेजी गई। जिलास्तरीय उडऩदस्ता दल में जिला शिक्षा अधिकारी एसएस कुमरे, सहायक संचालक आरपी पाटिल, प्राचार्य सुनीता ओसवाल एवं प्रतिक्षा मानगडे द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाडिया छपारा, सरेखा एवं मोहबर्रा का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त विकासखण्ड स्तरीय उडऩदस्ता दलों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से संचालित पाई गई।