24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीलादेही एवं ग्राम तुलफ रैयत में स्थापित किए गए हैं फ्लोराइड रिमूबल प्लांट

विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 51 योजनाओं को पुनरीक्षित कर ग्रामों के दूरस्थ, टोला, मजरों में पेयजल व्यवस्था की जा रही है।

2 min read
Google source verification

139 ग्रामों में नल-जल योजना संचालित।

सिवनी. विधानसभा क्षेत्र सिवनी अंतर्गत जल जीवन मिशन में एकल ग्राम नल-जल योजना अंतर्गत 139 ग्रामों में नल-जल योजना संचालित है। जिसकी लागत 5646.14 लाख रुपए है। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 51 योजनाओं को पुनरीक्षित कर ग्रामों के दूरस्थ, टोला, मजरों में पेयजल व्यवस्था की जा रही है। विभाग द्वारा फ्लोराइड आधिक्य वाले विभागीय पेयजल नलकूपों को कैप किया गया है एवं जिन ग्रामों में वर्तमान में समुचित सुरक्षित वैकल्पिक पेयजल स्त्रोत उपलब्ध नहीं है, वहां फ्लोराइड रिमूबल यूनिट प्लांट की स्थापना की गई है। यह जवाब विधानसभा में नल-जल योजना अंतर्गत किए कार्यों का विवरण संबंधी विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रश्न का उत्तर देते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके ने दिया। विधायक ने विधानसभा में सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मार्ग निर्माण कराए जाने याचिका सहित, नल-जल योजना अंतर्गत किए गए कार्यों का विवरण, ग्रामीणों द्वारा रोजगार हेतु अन्य राज्य में पलायन, विभागीय कार्यों हेतु भुगतानों का विवरण एवं संचालित योजनाओं में आवंटित राशि का वितरण संबंधी तारांकित/अतारांकित प्रश्न किए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने बताया कि वर्तमान में जिले के लगभग पचास प्रतिशत क्षेत्र में सतही स्त्रोत आधारित समूह योजना के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराए जाने का प्रबंध किया जा रहा है। सिवनी विधानसभा अंतर्गत एकल योजनाओं में ग्राम सीलादेही एवं ग्राम तुलफ रैयत में फ्लोराइड रिमूबल प्लांट स्थापित किए गए हैं।

जिले में आदिवासी परिवारों के पलायन की जानकारी नहीं
जनजाति कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बताया कि सिवनी जिले में पचास प्रतिशत से अधिक आदिवासी परिवारों के राज्य से बाहर पलायन की जानकारी नहीं है। जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न विभागों की अनेक योजना संचालित हैं, जिसमें भगवान स्व-रोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, जिला उद्योग केन्द्र द्वारा एमएसएमई अंतर्गत विनिर्माण इकाई में कुल 27 उद्योग, जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में संचालित मनरेगा अधिनियत अंतर्गत सिवनी जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राथमिकता से अनुसूचित जनजाति वर्ग के 102683 जॉब कार्डधारी परिवारों को योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न हितग्राहियों एवं सामुदायिक कार्यों में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, मप्र डे राज्य गामीण आजीविका मिशन अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को स्व-रोजगार स्थापित कराने एवं आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु 7649 समूह गठित कर 84823 महिला सदस्यों को जोड़ा गया है, जिसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1362 समूह को सी.सी.एल. में राशि रू. 4345.00 लाख का त्रण उपलब्ध कराया जाना शामिल है।

पांच एकल ग्राम नल-जल योजना के कार्य
मंत्री सम्पतिया उइके ने विभागीय कार्यों हेतु भुगतानों का विवरण संबंधी प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मैकेनिकल खण्ड सिवनी द्वारा जल जीवन मिशन एवं अन्य विभागीय कार्य कराए जाते हैं। जल जीवन मिशन कार्यक्रम अंतर्गत 5 एकल ग्राम नल-जल योजनाओं के कार्य कराए गए हैं। सिवनी जिले में मैकेनिकल खण्ड कार्यालय स्वीकृत नहीं है। हालांकि मैकेनिकल उपखण्ड कार्यालय स्थापित है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोहका से कंडीपार तक मार्ग निर्माण कराये जाने हेतु सदन में याचिका प्रस्तुत की गई।