
सिवनी. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के डीआरएम दीपक कुमार गुप्ता ने गुरुवार को केवलारी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर केवलारी रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने एवं अन्य मांगों को लेकर जागरूक नागरिक मंच के सुधीर पाण्डे, मनीष जैन सहित अन्य सदस्यों ने डीआरएम से मुलाकात की। रीवा इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन का केवलारी रेलवे स्टेशन में 2 मिनट का स्टॉपेज, पातालकोट एक्सप्रेस को मंडला से प्रारंभ करने, सेवाग्राम नागपुर मुंबई एक्सप्रेस को मंडला से चलाए जाने, केवलारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की लंबाई और ऊंचाई बढ़ाने, नगर के सांदीपनी विद्यालय के खेल मैदान में सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे के द्वारा फेंसिंग करवाने, छिंदवाड़ा से जबलपुर तक पैसेंजर ट्रेन चलाने सहित अन्य मांग की। डीआरएम ने सदस्यों को आश्वासन दिया। इस अवसर पर रेलवे के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
सिवनी स्टेशन पर नहीं उतरे डीआरएम
डीआरएम की विशेष ट्रेन नागपुर से छिंदवाड़ा होते हुए सुबह 9.52 बजे सिवनी रेलवे स्टेशन पहुंची। हालांकि विशेष ट्रेन लगभग दो मिनट स्टेशन पर ही खड़ी रही, लेकिन डीआरएम नीचे नहीं उतरे। बताया जाता है कि निरीक्षण कार्यक्रम में सिवनी स्टेशन शामिल नहीं था।
Published on:
24 Feb 2026 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
