24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्टर ने पहले जानी वजह फिर दिया दो दिन का अल्टीमेटम

अधिकारियों को दो दिवस के भीतर लंबित समस्त आवेदनों को निराकृत करने के निर्देश दिए।

less than 1 minute read
Google source verification

समय-सीमा बैठक में हुई योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

सिवनी. कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संकल्प से समाधान अभियान की विस्तृत समीक्षा हुई। कलेक्टर ने अभियान अंतर्गत विभागवार प्राप्त आवेदनों एवं निराकरण की स्थिति की समीक्षा की एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवेदनों के लंबित रहने के कारण को जाना। उन्होंने अधिकारियों को दो दिवस के भीतर लंबित समस्त आवेदनों को निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अंजली शाह, अपर कलेक्टर सीएल चनाप, अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने से शेष रहे हितग्राहियों की सुविधा के लिए मैदानी स्तर पर कैंप आयोजित कर उनके प्रचार-प्रसार करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए हैं। इसी तरह कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों समीक्षा कर लंबित सीमांकन, बटवारे, नामांतरण को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश सभी तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में कलेक्टर ने समय सीमा में दर्ज प्रकरणों, जन सुनवाई एवं सी एम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में लंबे समय से लंबित शिकायतों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों लंबित रहने क कारणों को जाना। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को अटेंड कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए एवं हर संभव प्रकरण का निराकरण समय सीमा में किया जाए।