8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति ने कहा आ अब लौट चलें…

सात माह से वह अपने मायके में रह रही थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Bhagel

•

Updated: 10 Sep 2016, 11:35 AM IST

seoni

seoni


सिवनी.
परिवार परामर्श केन्द्र में एक ऐसा मामला आया जहां आवेदक झांसी का और अनावेदिका सिवनी की है। एएसआई ज्योति चौरसिया ने बताया कि दोनों की शादी के 16 साल हो गए थे। तीन बच्चे भी हैं। पति जंगल में काम करता है। पति का कहना था कि मै थका हारा आता था। पत्नी को काम बताता था तो वो नहीं करती थी। जिसके कारण दोनों के बीच में वादविवाद होता था। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी पर हाथ उठा दिया। जिससे पत्नी गुस्से में अपने मायके आ गई। सात माह से वह अपने मायके में रह रही थी।

बाद में पति को अपनी गलती का एहसास होने पर पत्नी को लेने वह पांच बार आया। जहां पत्नी ने जाने से मना कर दिया। तब पति ने आवेदन परिवार परामर्श केन्द्र में दिया। जहां दोनों को बुलाकर समझाइश दी गई। दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए। पति अपनी पत्नी से कहता है कि आ अब लौट चलें। दोनों हंसी-खुशी सोमवार को अपने घर लौट जाएंगे। जिसमें परिवार परामर्श केन्द्र एएसआई ज्योति चौरसिया और अनीता उपस्थित रहीं।