8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर बारिश से शहर में हड़कम्प

बरसते पानी के बीच नगर पालिका, पुलिस व बाढ़ नियंत्रण दस्ते ने मोर्चा संभाला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Bhagel

•

Updated: 26 Aug 2016, 8:59 PM IST

seoni

seoni


सिवनी.
शुक्रवार की शाम एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश से शहर के कई इलाके जल मग्न हो गए। शहर के मुख्य बाजार में दुकानों तक पानी पहुंच गया, सड़के पानी में डूब गई। जन जीवन प्रभावित हुआ तो प्रशासन में हड़कम्प मच गया। बरसते पानी के बीच नगर पालिका, पुलिस व बाढ़ नियंत्रण दस्ते ने मोर्चा संभाला।

शुक्रवार को कुछ घण्टे की हुई झमाझम बारिश ने दूसरे दिन नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्थाओं की कलई खोल कर रख दी है। शाम से शुरू हुई बारिश ने सबसे ज्यादा कहर बुधवारी बाजार , लोहाओली में बरपाया है। यहां की कई दुकानों में 3 से 4 फुट तक पानी भर गया है। यहीं हालत गुरूवार को थे, उसके बाद भी नपा प्रशासन ने शुक्रवार को कुछ नहीं किया कि जिससे बुधवारी में भरने वाले पानी से निजात पा सकें।

बुधवारी बाजार, अंबेडकर भवन के सामने, दलसागर रोड क्षेत्र में कई जगहों पर कमर तक पानी भर गया है। जिससे आम लोग और दुकानदार हलाकान हो रहे है। नगर पालिका की ध्वस्त हो चुकी साफ-सफाई व्यवस्था का खामियाजा दोबारा लोगों को उठाना पड़ रहा है। शंकर मढिय़ा के सामने वाले दुकानदारों की स्थिति ओर भी ज्यादा विकट हो गई।

बारिश के साथ शहर भर की बिजली विभाग के द्वारा लाइट बंद कर दी गई। जिससे पूरा शहर को ब्लैक आउट का सामना करना पड़ा। बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।