24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर विद्युत विभाग को मुनादी के लिए क्यों होना पड़ा मजबूर ?

कहां के चौराहों पर विद्युत विभाग ने लगाई शिविर ?

2 min read
Google source verification
After all why the Electricity Department has to be compelled to sign?

After all why the Electricity Department has to be compelled to sign?

मुनादी से बिजली बिल जमा करने की अपील
शहडोल- शहर के बिजली उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा करवाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा मुनादी करवाई जा रही है। लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि लोग समय पर बिजली बिल जमा करें अन्यथा उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। गौरतलब है कि शहर में करीब 23 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। फोटो युक्त मीटर रीडिंग के बाद विद्युत विभाग में शिकायतों का अंबार लग गया है। एक साथ मीटर रीडिंग सही होने के कारण लोगों के बिल अधिक आए हैं। जिससे अधिकांश शिकायत कर्ताओं ने बिल जमा नहीं किए हैं। ऐसी स्थिती में राजस्व वसूलने के लिए विभाग द्वारा मुनादी करवाई जा रही है।
-----------------------------------

चौराहें में विद्युुत विभाग ने लगाया शिविर, लोगो ने बताई समस्या
धनपुरी- धनपुरी नगर में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए रविवार को शहर के मुख्य चौराहे में शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर धनपुरी विद्युत विभाग के उपयंत्री सुखवदन विश्वकर्मा, विधुत विभाग के सलाहकार सदस्य दौलत मनवानी, भाजपा नेता राकेश तिवारी, सुरेश विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।
दोपहर से आयोजित इस शिविर में करीब 8 लोगो ने अपने आवेदन दिये। जिसमें एक विद्युत उपभोक्ता का मौके पर ही निराकरण किया गया। जबकि 7 आवेदनों पर जांच कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
विद्युत विभाग धनपुरी के उपयंत्री विश्वकर्मा ने बताया कि इस माह के अंत में एक शिविर का आयोजन और किया जायेगा। जिसमें लोगो को पहले से ही जानकारी दी जायेगी । ताकि लोग अपनी समस्या को लेकर इस शिविर में आ सके । इस मौके पर विद्युत विभाग के सलाहकार समिति के सदस्य दौलत मनवानी ने कहा कि शिविर के आयोजन से लोग अपनी समस्या रख सकेंगें।
------------------------------------------

संविधान दिवस का किया गया आयोजन
शहडोल- जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बिजौरी में सोहागपुर दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच गेंदा सिंह मौजूद रही। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार खेल एवं युवा मंत्रालय की उपक्रम नेहरू युवक केन्द्र शहडोल के डा. आर आर सिंह जिला समन्वयक के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर ब्लाक युवक समन्वयक अजय सोंधिया के साथ ग्रामीण जन मौजूद रहे। कार्यक्रम में संबिधान की महत्ता को लोगो के बीच रखा गया। अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित जन सामान्य को संबोधित करते हुये संविधान दिवस के आयोजन व इसके महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस पूरे कार्यक्रम में लगभग ६० युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं के साथ विचार गोष्ठी की गई साथ की संविधान के दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन सालिका गुप्ता द्वारा किया गया।