31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरदा की घटना के बाद जिम्मेदारों ने ली सुध, कई ठिकानों में दी दबिश, घनी आबादी के बीच मिला पटाखों का भंडार

संकरी गली में बनाया था गोदाम, वाहन निकलना भी मुश्किलशहर के तीन व्यापारियोंं के ठिकानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में जब्त किया पटाखा
less than 1 minute read
Google source verification
हरदा की घटना के बाद जिम्मेदारों ने ली सुध, कई ठिकानों में दी दबिश, घनी आबादी के बीच मिला पटाखों का भंडार

हरदा की घटना के बाद जिम्मेदारों ने ली सुध, कई ठिकानों में दी दबिश, घनी आबादी के बीच मिला पटाखों का भंडार

शहडोल. शहर के बीचोबीच रहवासी क्षेत्र में व्यापारियों ने पटाखों का भंडारण कर रखा था लेकिन अधिकारियों को भनक नहीं थी। मंगलवार को हरदा में घटना के बाद प्रशासन व पुलिस महकमा हरकत में आया और घनी आबादी के बीच से बड़ी मात्रा में पटाखों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान कई चौकाने वाली बात सामने आई। शहर के पुराना गांधी चौक के आगे एक व्यापारी ने संकरी गली में पटाखा गोदाम बना रखा था, जहां फायर बिग्रेड तो बाइक तक नहीं निकल पा रही थी। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने शहर के पुराना गांधी चौक स्थित दो पटाखा व्यापारियों के गोदामों में छापामार कार्रवाई करते हुए पटाखा जब्त किया है। इसी तरह पुरानी बस्ती व इतवारी मोहल्ला में भी दबिश देकर पटाखा जब्त किया है। निरीक्षण के दौरान लाइसेंस धारकों की दुकान पर पहुंचकर पुलिस ने पटाखों से संबंधित कागजात, पटाखों की भंडारित मात्रा, अग्निशामक यंत्र, रेत,पानी की बाल्टी की जांच की। साथ ही पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले पटाखों की भी जांच की। इस दौरान कई जगहों में कार्रवाई हुई। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 11 स्थानों में जांच कर कार्रवाई की गई।
घटना के बाद जागा प्रशासन
शहर के कई स्थानों में पटाखा का अवैध गोदाम बनाया गया है। जिसकी प्रसाशन ने कभी जांच नहीं कराई। मंगलवार को हरदा शहर के मगरधा रोड पर पटाखा गोदाम ेमें आग लगने की घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और पुलिस महकमा को शहर सहित सभी थाना क्षेत्र में संचालित पटाखा के कारोबारियों के ठिकानों की जांच की गई। कोतवाली पुलिस ने चार स्थानों में पटाखा का बड़ा भंडारण होना पाया। जिसे जब्त करते हुए कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पटाखा व्यापारियों में हडकंप मच गया है।