27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामलीला स्थलों में एबुलेंस चिकित्सा की होगी व्यवस्था , विसर्जन स्थलों में तैनात रहेगें गोताखोर

शान्ति समिति की बैठक में निर्णय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

raghuvansh prasad mishra

•

Updated: 10 Oct 2018, 8:51 PM IST

 Ambulance treatment will be arranged in Ramlila sites, divers will be stationed in immersion sites.

रामलीला स्थलों में एबुलेंस चिकित्सा की होगी व्यवस्था , विसर्जन स्थलों में तैनात रहेगें गोताखोर


रामलीला स्थलों में एबुलेंस चिकित्सा की होगी व्यवस्था , विसर्जन स्थलों में तैनात रहेगें गोताखोर

शहडोल . कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में शंान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि, नवरात्रि एवं दशहरा के पावन अवसर पर तथा मूर्ति विसर्जन के समय पर आवागमन आदि के मार्ग दुरुस्त कराये जाऐ पंडालों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि दुर्गा समितियों में विद्युुत हेतु अस्थायी कनेक्शन आवश्यक रूप से लेकर ही विद्युत का उपयोग किया जाय। ध्वनि प्रदूषण हेतु अनुमति लेकर ही माइक इत्यादि का प्रयोग किया जाय। उन्होने कहा कि पुलिस का गस्ती दल ससत् भ्रमण करें ताकि कहीं भी कोई अनावश्यक वाधाएॅ न होने पाये। उन्होंने कहा कि दुर्गा पंडालो में दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं महिलों एवं छोटे बच्चों के दृिष्ट यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यस्थित बनाये ताकि आवागमान वाधित न हो। दुर्गा विसर्जन के स्थल चिन्हित करने एवं उन स्थानों पर पुलिस एवं प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। विसर्जन स्थलों में गोताखोरों की भी व्यवस्था रखने की निर्देश दिये उन्होंने कहा कि जहॉ पर रामलीला हो रही है वहॉ पर भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इतंजाम किये जाये तथा रावण वध स्थल पर बैठक व्यवस्था, एबुलेंस चिकित्सा की व्यवस्था, प्रकाश की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जाय। बैठक में पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसके चैतन्य, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, सयुक्त कलेक्टर सुरेश अग्रवाल, उपपुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रमेश सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य आधिकारी एवं शंान्ति समिति के सदस्य गण उपस्थित थें।

आभासी मतदान केन्द्र में महिलाओ को दी गई वीव्ही पैट की जानकारी
निर्वाचन 2018 में चुनावी प्रक्रिया एवं वीव्ही पैट की बारीकियो से डिप्टी कलेक्टर पूजा तिवारी ने कलेक्ट्रट परिसर में बने आभासी मतदान केन्द्र में ग्राम भर्री से आई हुई महिला मतदाताओ को जागरुक किया। पूजा तिवारी ने महिला मतदाताओ को कहा कि आपका मत लोकतंत्र में बेहतर सरकार बनाने में महत्वपूर्ण है। निर्वाचन में मत देकर आप देश सत्ता एवं विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है। आप स्वयं मतदान केन्द्र जाकर मतदान करें एवं अपने आप-पास परिचितो परिवार, वृद्धजनो, बीमार महिलाओ को भी मतदान केन्द्र जाने अपनी सहभागिता निभाए उन्हे यह समझाए कि वीव्ही पैट के उपयोग से चुनाव में पारदार्र्शिता आ गई है आप अपना मत जिस उम्मीदवार को प्रदान की है उसी उम्मीदवार को मत गया है, वीव्ही पैट में मत के बारे में 7 सेकेण्ड स्थिति प्रदर्शित करती है, जिससे आप मतदान की पारदार्शिता ओर विश्वासनियता प्रदर्शित करता है।