5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर – MBBS की छात्रा के साथ खाकी वर्दी वाले ने ये क्या कर दिया ?

पढि़ए पूरी खबर
2 min read
Google source verification
Big news- With MBBS student What did

बड़ी खबर - एमबीबीएस की छात्रा के साथ खाकी वर्दी वाले ने ये क्या कर दिया ?

शहडोल- रीवा से शहडोल आ रही एक बस में ऐसी घटना हुई है, जिसने एक बार फिर से शर्मसार कर दिया। थाने में शिकायत खाकी वर्दी वाले के खिलाफ हुई है। दरअसल रीवा से शहडोल आ रही एक बस में एमबीबीएस की छात्रा के साथ छेडख़ानी हो गई । छेडख़ानी के आरोप जिस पर लगे हैं, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। छेडख़ानी करने के आरोप खाकी वर्दी वाले पर लगे हैं। ये खाकी वर्दी वाला ब्यौहारी से बस में चढ़ा था। जहां छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। जिसकी शिकायत छात्रा ने सोहागपुर थाने में की, छात्रा की शिकायत के बाद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

-----------------------------------
दस्तावेजों में हेरफेर कर बैंक से निकाला था लोन
जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला, महिला के पति ने दर्ज कराया है मामला

शहडोल. बुढ़ार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने दस्तावेजों में हेरफेर करते हुए अलग- अलग बैंकों से लोन निकाल लिया। मामले की शिकायत महिला के पति सुभाष श्रीवास्तव ने पुलिस से की।
पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। टीआई प्रफुल्ल राय ने बताया कि महिला प्रतीक्षा श्रीवास्तव ने जमीन के दस्तावेजों में हेरफेर फर्जी दस्तावेज तैयार किया था। इसके बाद महिला ने तीन अलग - अलग बैंकों के माध्यम से लोन निकाल लिया था।

इस दौरान महिला ने लगभग लगभग साढ़े तीन लाख का लोन बैंकों से निकाला था। पुलिस ने बताया कि महिला खसरा नकल और ऋणपुस्तिका इंटरनेट से निकालकर फर्जी दस्तावेज बना लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच में महिला द्वारा हेरफेर करना पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला के खिलाफ पूर्व में भी एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था, उस मामले में वह महिला जमानत पर थी।