20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर- मध्यप्रदेश में यहां पड़ा लोकायुक्त का छापा, रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ाए

पढि़ए पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Big News - lokayukt ka chhapa, rishvat lete giraftaar

बड़ी खबर- मध्यप्रदेश में यहां पड़ा लोकायुक्त का छापा, रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ाए

बड़ी खबर- मध्यप्रदेश में यहां पड़ा लोकायुक्त का छापा, रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ाए

शहडोल- बड़ी खबर शहडोल संभाग के अनुपपुर जिले के कोतमा की है, जहां आज लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा, जहां एक एसडीओ और एक इंजीनियर को रंगे हाथ रिश्वत लेेते पकड़ा।

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

रीवा लोकायुक्त की टीम ने अनुपपुर जिले के कोतमा में आरईएस उमेश श्रीवास्तव और इंजीनियर देवेंन्द्र सिंह चौहान को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसडीओ उमेश श्रीवास्तव को 27 हजार रुपए और
इंजीनियर देवेंन्द्र चौैहान को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

इन्होंने की थी शिकायत

इस मामले की शिकायत सुरेंन्द्र मिश्रा नाम के व्यक्ति ने की थी। जिनसे 5 लाख के बिल भुगतान के लिए रिश्वत मांगी गई थी। जिसके बाद इन्होंने इस मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम एक्शन में आई, और छापा मार कार्रवाई की, जिसमें दो लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

इस पूरे मामले की पुष्टि लोकायुक्त रीवा एसपी सिन्हा ने की है।

----------------------------------

पलक झपकते ही घरों से पार कर देता था मोबाइल
किशोर से पुलिस ने जब्त किए चार मोबाइल, शहर की वारदात

शहडोल- रैकी के बाद घरों से पलक झपकते ही मोबाइल पार करने वाले किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी घरों में रेकी करता था और मौका मिलते ही मोबाइल पार कर देता था। सोमवार को कोतवाली प्रभारी विकास सिंह ने मामले का खुलासा किया। प्रभारी विकास सिंह के अनुसार शहर के योगेश गर्ग निवासी स्टेडियम मार्ग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोबाइल चार्ज में लगाकर नहाने गए थे तभी किसी ने पार कर दिया था। इसी तरह वार्ड क्रमांक 10 निवासी मनमोहन बैगा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घर से किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया था।

पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान कोतवाली पुलिस ने संदेह के आधार पर एक किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां पर आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी से चार मोबाइल जब्त किए हैं। जिसकी अनुमानित कीमत ४० हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई में एएसआई रजनीश तिवारी, एएसआई राकेश बागरी, पीएसआई रंजना, आरक्षक निर्मल मिश्रा की भूमिका रही।