10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर- मध्यप्रदेश के इस शहर में नहीं थम रही चोरियों की वारदात, अब यहां हुई चोरी

पढि़ए पूरी खबर

2 min read
Google source verification
crime news shahdol

बड़ी खबर- मध्यप्रदेश के इस शहर में नहीं थम रही चोरियों की वारदात, अब यहां हुई चोरी

शहडोल- मध्यप्रदेश के शहडोल शहर में चोरियों का वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं, आए दिन यहां किसी न किसी घर में चोरी की वारदातों की खबरें आती ही रहती हैं, अब एक बार फिर से शहर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

यहां हुई चोरी

शहर के ग्रीन सिटी में इस बार चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ग्रीन सिटी में हुई चोरी की इस वारदात में चोरों ने बड़े ही शातिर अंदाज में पूरे वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य बीमार मां का इलाज करवाने के लिए बाहर गए हुए थे, तभी सूने मकान में चोरों ने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया, चोरों ने पहले घर का दरवाजा तोड़ा और जेवरात एवं नगदी पार कर दिया।

कोतवाली थाने की है घटना

ये पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, इस पूरे मामले के बाद अब पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है, और चोरों का पता लगाने के लिए पड़ताल शुरू कर चुकी है।

आखिर कब रुकेगी चोरी का ये वारदातें

अब सवाल यही है कि आखिर कब रुकेंगी चोरी की ये वारदातें, शहर में पिछले कुछ समय से चोरियों की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जहां बड़े ही शातिर अंदाज में चोरों ने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है, और कई जगहों पर लाखों की चोरी की है। उसके बाद भी अब तक चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं लग पा रहा है, आए दिन शहर में कहीं न कहीं से चोरी की खबरें आती ही रहती हैं।

अभी पिछली चोरी की वारदातों का ही खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। और चोर हैं लगातार पुलिस को खुल्लम खुल्ला चैलेंज कर रहे हैं, शहर में लगातार अंतराल में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस तरह की घटनाओं के बाद अब शहर के लोगों में असुरक्षा की भावना आ चुकी है, लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह शहर में चोर बेखौफ चोरियों की वारदातों को अंजाम देते रहे, तो फिर कभी न कभी उनके घर में भी चोर सेंध लगा सकते हैं।