1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट के 200वें वनडे पर मनाया जश्न

दोहरे शतक की उम्मीद लगा रहे क्रिकेट प्रेमी, बड़ी पारी के लिए दुआएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shahdol online

•

Updated: 22 Oct 2017, 1:20 PM IST

kohli

Celebrated on Virats 200th ODI

शहडोल- भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के 200 मैच पूरे होने पर शहडोल के गांधी स्टेडियम में खिलाडिय़ों ने जश्न मनाया। इन सभी नवोदित खिलाडिय़ों ने विराट कोहली को सलामी भी दी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज की शुरुआत आज से हो रही है। सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाना है। जहां टीम इंडिया अपने धमाकेदार प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेगी। तो वही क्रिकेट फैंस की नजर कप्तान विराट कोहली पर टिकी रहेगी। क्योंकि कप्तान कोहली अपना 200वां इंटरनेशनल वनडे मैच खेलेंगे। उनसे इस मैच में एक ऐतिहासिक पारी की उम्मीद होगी।

शहडोल में भी युवा क्रिकेट प्रेमियों की भरमार है। और विराट कोहली के फैंस की भी यहां कमी नहीं है। कोहली से यहां के फैंस को भी एक विराट पारी की उम्मीद है। स्टेडियम में हर दिन सुबह-शाम कई यंग खिलाड़ी क्रिकेट की बारीकियां सीखने जाते हैं। इस उम्मीद के साथ की कल वो भी टीम इंडिया से खेलेंगे। यहां भी विराट कोहली के काफी फैंस हैं। जिन्हें कोहली के 200वें वनडे मैच का इंतजार है। शहर के युवा क्रिकेटरों ने भी कप्तान कोहली के लिए इस खास मैच में दुआएं मांगी है, साथ ही शुभकामनाएं भी दी हैं। सभी को उम्मीद है की विराट कोहली अपने 200वें वनडे मैच में 200 रन की पारी जरूर खेलेंगे। क्योंकि वनडे क्रिकेट में इतनी बड़ी पारी अबतक कुछ ही खिलाड़ी खेल सकेंगे।

वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने वाले भारतीय खिलाडिय़ों में सचिन तेंदुलकर , वीरेंन्द्र सहवाग और रोहित शर्मा का नाम है। रोहित तो 2 बार डबल सेंचुरी की पारी खेल चुके हैं। और अभी भी टीम इंडिया के तूफानी सलामी बल्लेबाज बने हुए हैं। और अब यहां के क्रिकेट प्रेमियों को भी उम्मीद है की विराट कोहली अपने 200वें वनडे मैच में डबल सेंचुरी वाली पारी खेलकर अपने इस मैच को यादगार जरुर बनाएंगे।

IMAGE CREDIT: patrika

विराट कोहली ने अबतक 199 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 55.13 की शानदार औसत के साथ 8767 रन बनाए हैं। जिसमें 30 शतक लगा चुके हैं और इनकी 183 रन की पारी बेस्ट स्कोर है। और अब जब
न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। तो हर क्रिकेट प्रेमी को यही उम्मीद है कि कोहली कमाल का प्रदर्शन करेंगे। और अपने 200वें वनडे मैच में रिकॉर्ड पारी तो खेलेंगे ही साथ ही अपने फैंस का भी अपनी बल्लेबाजी से जमकर मनोरंजन करेंगे।

एक बड़ी पारी की उम्मीद
शहडोल में युवा क्रिकेटरों को कोचिंग देने वाले बीसीसीआई के लेवल-1 कोच आशुतोष श्रीवास्तव ने भी कोहली को उनके 200वें वनडे मैच के लिए शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने ने भी उम्मीद जताई है कीकोहली अपने इस अहम मुकाबले में अच्छी पारी जरूर खेलेंगे।