17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पकड़ा गया चेन स्नेचिंग का आरोपी, जानिए कौन है वो ?

कई और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना

2 min read
Google source verification

शहडोल- गुनहगार कितना भी बड़ा गुनाह क्यों ना कर ले, पुलिस की गिरफ्त की ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकता, अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब शहर में दिनदहाड़े चेन स्नेङ्क्षचग की घटना हुई थी, जिसके बाद तो शहर में दहशत का माहौल था, क्योंकि शहडोल जैसे शांत शहर में दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग जैसी घटनाएं होना बड़ी बात है।

चेन स्नेचिंग की घटना के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और जांच शुरू कर दी, ये घटना एक तरह से देखा जाए तो पुलिस के लिए भी खुल्ला चैलेंज था, गुनहगार ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया था, उससे साफ पता लग रहा था कि उसे पुलिस का कोई खौफ नहीं है।

ऐसे आया गिरफ्त में
चेन स्नेङ्क्षचग की इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत आनन फानन में जांच शुरू कर दी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 257/18 धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू दी। और जिन पर भी शक था उन्हें उठाना शुरू कर दिया, इस मामले में पुलिस ने संदेही बब्बू सिंधी से भी पूछताछ की, जहां बब्बू सिंधी ने अपराध को कबूल कर लिया। उसके पास से लूट का चैन और मोटर सायकल जप्त की गई है।

आरोपी से कोतवाली में पूछ-ताछ जारी है। जिससे अन्य चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। इस मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी विकास सिंह, पीएसआई आाशीष झारिया, सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह, कामता पयासी, राकेश बागरी, राम राज पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सुरेश अहिरवार,चंद्र प्रताप, राजेन्द्र सिंह, हरेन्द्र की भूमिका रही।

ऐसे घटी थी घटना
शहर के बिड़ला आफिस के पास मंगलवार को हुई चेन स्नेचिंग की घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि 17 अप्रैल को फरियादिया सुशीला जैन पति शीतल चंन्द्र जैन जिनकी उम्र 70 साल है, जेल बिल्डिंग के सामने रहती हैं, रोज की तरह वो जैन मंदिर जा रहीं थीं। वहीं रास्ते में रिक्शा वाले को वो आवाज लगा रहीं थीं। तभी एक युवक उनके पास आया, और बोला दादी चलिए हम आपको छोड़ देते हैं, इसके बाद बिड़ला ऑफिस के पास महिला के गले से चैन खींचकर मोटर सायकल में भाग गया।

जिसके बाद से ही हड़कंप मचा, और पुलिस एक्शन में आई, पूछताछ शुरू की, और उसके अगले ही दिन पुलिस ने आरोपी को भी पकड़ लिया, जिससे कई और घटनाओं के राज खुलने की संभावना है।