
शहडोल- क्रिकेट एक ऐसा है खेल है, जो भारत देश में खेल प्रेमियों के सर चढ़कर बोलता है, देशभर में हर जगह आपको इस खेल के दीवाने मिल जाएंगे। इस खेल को लेकर लोगों की दीवानगी देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे, देश में इन दिनों क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग चल रही है। जिसका रोमांच लोगों के सर चढ़कर तो बोल ही रहा है, साथ ही क्रिकेट के ये दीवाने खुद भी क्रिकेट खेलकर इसका आनंद उठा रहे हैं।
शहडोल शहर में भी इन दिनों रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में इन दिनों डे नाइट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है, जहां हर दिन दिलचस्प मुकाबले तो हो ही रहे हैं, साथ ही इन मुकाबलों को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी भी काफी संख्या में जुट रहे हैं।
डे नाइट टेनिस बॉल टूर्नामेंट
शहडोल के साऊथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस द्वारा रेलवे फुटबाल ग्राऊंड में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जहां अंतर्विभागीय एवं ओपन टेनिस बाल क्रिकेट डे-नाइट मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अंतर्विभागीय टूर्नामेंट का शुभारंभ १ मई से कर दिया गया है। वहीं बुधवार को ओपन टूर्नामेंट में मुकाबलों की शुरुआत भी हो चुकी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभागीय टीमों में कमर्शियल और सिंगनल व टेलीकॉम टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ जो देर रात तक जारी रहा। वहीं इस ओपन टूर्नामेंट में इंडियन इलेवन शहडोल व लगान इलेवन के बीच मैच हुआ। डे-नाइट चल रहे इस टूर्नामेंट को देखने के लिए शहर भर से क्रिकेट प्रेमी पहुंच रहे हैं।
दिया जाएगा आकर्षक पुरस्कार
टूर्नामेंट में विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट के सचिव बालाकृष्णा बंगारी ने बताया कि प्रतियोगिता में अंतर्विभागीय प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 15 सौ रुपए हंै, जिसमें विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता को 51 सौ रुपए दिए जाएंगे। इसी तरह ओपन टूर्नामेंट में प्रवेश शुल्क 31 सौ रुपए है, इसमें विजेता को 31 हजार व उपविजेता को 21 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता के संरक्षक मंडल में लक्ष्मण राव, मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह, आरके तिवारी शामिल रहे। खेल संयोजक में एम रामाराव, दीपक बाग्ची, एसजी मेश्राम, अनूप कुमार, केडी मिश्रा, अलीम खान, टूर्नामेंट अध्यक्ष सीएन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रभाष कुमार शामिल हैं।
Published on:
03 May 2018 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
