
मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी, रैम्प इंतजाम पर हुई चर्चा, आयोजित होगा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम
मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी, रैम्प इंतजाम पर हुई चर्चा, आयोजित होगा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम
शहडोल . कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा की बैठक लेकर आगामी 28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की, और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसकृष्ण चैतन्य सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं रिटर्निंग ऑफीसर तथा सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2018 हेतु जिले में बनाये गये सभी मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी, रैम्प एवं शौचालय इत्यादि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायें। जिससे मतदान के लिये आने वाले मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में बताया गया कि मसीरा चेक पोस्ट में बिजली की व्यवस्था हेतु आवश्यक राशि जमा कराने के बाद भी कनेक्शन नहीं दिया गया है, जिस पर उन्होनें तत्काल विद्युत कनेक्शन चालू कराने के निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल का उपयोग मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम हेतु न किया जाये। उन्होनें कहा कि मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार जमीनी स्तर पर आवश्यक रूप से करायें, ताकि मतदान के महत्व को लोग समझें और अधिकाधिक मतदान संभव हो सके। बैठक में नगरपालिका क्षेत्रों एवं सार्वजनिक उपयोग के क्षेत्रों की विशेष रूप से साफ-सफाई, प्रकाश एवं स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुये ओपीएम, रिलायन्स एवं कोल माइन्स के क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम संचालित कराने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि स्वीप प्लान के तहत् हाट बाजारों के अलावा एतिहासिक, पर्यटन एवं सौन्दर्य स्थलों में भी मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम करायें। उन्होंने खाद्य विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थल जैसे- मण्डी, पेट्रोल पम्प आदि स्थानों पर 28 नवम्बर को होने वाले मतदान के संबंध में जानकारी अंकित करायें। बैठक में आबकारी विभाग सहित पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की भी समीक्षा की।
बैठक में 25 अक्टूबर को जिले की तीनों विधानसभाओं के 391 ग्राम पंचायतों की 816 ग्रामों के साथ 1865 बसाहटों में सांय 3 से 4 बजे तक मतदाता जागरूकता विशयक रैली का आयोजन किया जायेगा एवं 4 से 5 बजे तक सभा का आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता विषयक विभिन्न जानकारियां लोगों को उपलब्ध कराई जायेंगी तथा ऐसी रूढ़ीवादी परम्परायें जैसे- नवजात बच्चों को दागना, बच्चों को स्तनपान न कराना, झांडफूंक जैसे सामाजिक कुरीतियों के कारण बच्चे असमय काल के गाल में समा जाते है, जो समाज के हित में नहीं है, उन्हें दूर करने की भी सलाह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के साथ भी दी जाये, जिससे समाज में फैली बुराईयों को दूर की जा सके। इसके लिये गांव-गांव हर परिवार में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का वातावरण बन सके।
Published on:
22 Oct 2018 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
