27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव का आयोजन, दिया गया मतदान का संदेश

गीत, संगीत, नृत्य, पेटिंग, रंगोली का किया आयोजन

2 min read
Google source verification
 District level national art festival organized, message of voting given

जिला स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव का आयोजन, दिया गया मतदान का संदेश


जिला स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव का आयोजन, दिया गया मतदान का संदेश

शहडोल . मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान का महत्व जन-जन तक पहुॅचाने हेतु एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की अलख जगाने हेतु स्थानीय रघुराज स्कूल में जिला स्तरीय कला उत्सव के अंतर्गत शनिवार को विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, एकल गीत, एकल संगीत, एकल नृत्य, पेटिंग, रंगोली का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव एवं स्वीप प्लान के नोड़ल अधिकारी एसकृष्ण चैतन्य की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजन हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उद्बोधन में कहा कि उर्जा पूर्ण मतदाता जागरूकता का यह कार्यक्रम जिसमें आपके द्वारा बनाए गए रंगोली, पेंटिंग आपके द्वारा मताधिकार के गौरवगाथा को दर्शाते हैं। इसी तरह सुंदर कला को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं, लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता एवं सहयोग का लक्ष्य निर्धारित करें और स्वयं मतदान करें और अपने मन की सरकार बनाये, कोई भी मतदाता आपके परिचित मतदान से वंचित ना रहे। मतदान पारदर्शी, निष्पक्ष, स्वतंत्र तथा भयमुक्त हो एवं अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। ऐसी निर्वाचन आयोग की मंशा है, जिसके लिए दिव्यांगजन, वृद्धजनों, गर्भवती माताओं सभी को मतदान केंद्र में शौचालय ट्राई साइकिल, रैंप एवं अन्य आधारभूत सुविधाए प्रदान की गई है। इन्हें मतदान हेतु लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है, वे सीधे मतदान कर सकते हैं। यह संदेश भी जन-जन तक पहुंचाएं। आयोजित कार्यक्रम में उप संचालक सामाजिक न्याय जीएस. टेकाम, जिला शिक्षा अधिकारी उमेश धुर्वे, प्राचार्य पीके मिश्रा, शिक्षक श्रद्धानंद दुवे, नीलेश कुमार सहित अन्य शिक्षक स्कूल स्टॉप एवं छात्र-छात्राएॅ उपस्थित थे।

पॉलीटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूमो का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने विधानसभा निर्वाचन 2018 के मद्देनजर 28 नवबंर को होने वाले मतदान की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी-83, जयसिंहनगर-84 एवं जैतपुर-85 के बने स्ट्रांग रूमो का क्रमवार निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा एवं साफ-सफाई व्यवस्था व मेनगेट एवं चैनलगेट, रैंप, बाउड्रीवाल की मरम्मत आदि दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ओहरी, एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया, एसडीएम सोहागपुर रमेश सिंह, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी डीके खरे, नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी एवं प्राचार्य पॉलिटेक्निक एके सोनवानी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।