14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायतों में उप चुनाव का बजा बिगुल, नियुक्त किए गए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी

दर्जन भर पंचायतों में होगें चुनाव

2 min read
Google source verification
 Due to sub-election in panchayats, badul, appointed returning and assistant returning officer

पंचायतों में उप चुनाव का बजा बिगुल, नियुक्त किए गए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी

पंचायतों में उप चुनाव का बजा बिगुल, नियुक्त किए गए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी

शहडोल .कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव द्वारा मध्यप्रदेश पंचायतराज अधिनियम 1993 की धारा 42 सहपठित मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 20 तथा 21 (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये शहडेाल जिले में पंचायतों के उपनिर्वाचन हेतु रिर्टनिंग एवं सहायक रिर्टनिंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत सोहागपुर के लिये तहसीलदार सोहागपुर मनोज कुमार चौरसिया रिटर्निंग आफीसर होंगें तथा खण्ड पंचायत अधिकारी सोहागपुर जीतेंद्र श्रीवास्तव सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगें इनका अधिकार क्षेत्र ग्राम पंचायत लखवरिया वार्ड क्रमांक-6 (पंच), ग्राम पंचायत बरतरा वार्ड क्रमांक-3 (पंच) पद का निर्वाचन क्षेत्र होगा। जनपद पंचायत गोहपारू के लिये तहसीलदार गोहपारू मीनाक्षी इंगले रिटर्निंग आफीसर एवं खण्ड पंचायत अधिकारी रामरतन शर्मा सहायक रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किये गये हैं। इनका अधिकार क्षेत्र जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक-9 सम्मिलित ग्राम पंचायतें नवागांव उमरिया एवं बरकोड़ा होगा। जनपद पंचायत जयंिसहनगर के लिये तहसीलदार जयसिंहनगर टीआरनाग रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किये गये हैं। खण्ड पंचायत अधिकारी जयसिंहनगर आरजी पाण्डेय सहायक रिटर्निंग आफीसर होगें इनका अधिकार क्षेत्र ग्राम पंचायत मसीरा सरपंच पंद, ग्राम पंचायत छूंदा सरपंच पद का समपूर्ण क्षेत्र होगा। जनपद पंचायत ब्यौहारी के लिय तहसीलदार ब्यौहारी एआर चिरमान को रिटर्निंग आफीसर एवं खण्ड पंचायत अधिकारी ब्यौहारी सियाशरण गुप्ता को सहायक रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किया गया है। इनका कार्य क्षेत्र ग्राम पंचायत सुखाड़ वार्ड क्रमांक-9 एवं ग्राम पंचायत ओदारी वार्ड क्रमांक-3 का सम्पूर्ण क्षेत्र होगा। जनपद पंचायत बुढ़ार के लिये तहसीलदार जैतपुर गोविंदराम सलामें को रिर्टनिंग आफीसर नियुक्त किया गया है। कृषि विकासविस्तार अधिकारी एसबी सिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका अधिकार क्षेत्र ग्राम पंचायत मजीरा, ग्राम पंचायत मोहतरा वार्ड क्रमांक-5 पंच पद, ग्राम पंचायत कोल्हुआ वार्ड क्रमांक-8 पंच पद, ग्राम पंचायत राघोपुर वार्ड क्रमांक-2 पंच पद, ग्राम पंचायत घोरवे वार्ड क्रमांक-13 पंच पद का सम्पूर्ण क्षेत्र होगा।