18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों को मिलेगा ’10 हजार’ तक का बोनस, लिंक करा लें ये दस्तावेज

MP News: बोनस के लिए पात्र किसानों का चयन कर शासन स्तर से बोनस की राशि भी जल्द ही प्रदान की जाएगी।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स: पत्रिका

फोटो सोर्स: पत्रिका

MP News: साल 2024-25 में धान की उपज बिक्री करने वाले किसानों को सरकार बोनस देगी। इसमें उन किसानों को पात्रता की श्रेणी में रखा जाएगा जिनके पास 1 हेक्टेयर से अधिक भूमि है। किसानों को यह बोनस उनके पास उपलब्ध भूमि के आधार पर मिलेगा। इसमें उन्हे 4000 रुपए से लेकर अधिकतम 10 हजार रुपए तक बोनस की राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी शुरु हो गई है।

पात्रता व अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद शासन स्तर से इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा हैं कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार इस दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जल्द ही किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

29 हजार से अधिक किसानों में से चयन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में जिले के लगभग 29 हजार 500 किसानों ने धान की उपज समर्थन मूल्य पर बिक्री की है। किसानों को उनकी उपज बिक्री का भुगतान कर दिया गया है। अब इनमें से बोनस के लिए पात्र किसानों का चयन कर शासन स्तर से बोनस की राशि भी जल्द ही प्रदान की जाएगी।

खातो में जारी होगी राशि

जानकारी के अनुसार किसानों को मिलने वाले बोनस की यह राशि सीधे किसानों के खाते में जारी होगी। इसके लिए जिला सहकारी बैंक प्रबर्धन ने किसानों को बैंक खाते आधार से लिंक कराने कहा है। बैंक प्रबंधन ने कहा है कि किसान सहकारी बैंक या फिर किसानों के किसी अन्य बैंक में खाते हैं तो वह आधार से लिंक करा लें, जिससे कि भुगतान में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

पात्रता निर्धारण के बाद होगी आगे की प्रक्रिया

बताया जा रहा है कि किसानों को दिए जाने वाले बोनस को लेकर पूरी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके तहत 1 हेक्टेयर भूमि पर 4000 रुपए, 2 हेक्टेयर में 6000. 3 हेक्टेयर तक में 9000 व 4 हेक्टेयर या फिर से अधिक भू-स्वामियों को 10 हजार रुपए तक बोनस प्रदान किया जाना है। बोनस के लिए किसानों की पात्रता के मापदण्ड सहित अन्य आवश्यक तैयारियां की जा रही है। पात्रता के बाद आगे की तैयारियां की जाएंगी।