3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

100 व्यापारियों के जीएसटी नंबर निरस्त

रिटर्न फाइल न करने पर हुई कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 7 May 2018, 8:59 PM IST

GST number of 100 traders canceled

शहडोल। जीएसटी विभाग ने क्षेत्र के 100 व्यापारियों के जीएसटी पंजीयन निरस्त कर दिए हैं। इन व्यापारियों ने जुलाई-अगस्त से रिटर्न फाइल नहीं किया था। शहडोल-उमरिया जिले के रजिस्टर्ड व्यापारियों को पहले नोटिस दिया गया था, इसके बाद विभाग द्वारा नंबर निरस्त करने का कदम उठाया गया है।
विभागीय अधिकारियों की माने तो जीएसटी लागू होने के बाद जुलाई-अगस्त से रिटर्न फाइल नहीं किया जा रहा था। कुछ व्यापारियों ने बीच-बीच में रिटर्न फाइल किया, फिर बंद कर दिया था। हालहि में विभाग द्वारा ऐसे व्यापारियों को चिंहित किया गया और उन्हें नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी कि वह 15 दिनों के अंदर रिटर्न फाइल कर दें, अन्यथा विभाग कार्रवाई करेगा। नोटिस के बाद भी जब व्यापारियों ने रिटर्न दाखिल नहीं किया तो विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई कर दी गई है। पंजीयन निरस्त होने वाले व्यापारियों में ठेकेदार, कंस्ट्रक्शन कंपनी और दुकानदार शामिल हैं।
जीएसटी विभाग में शहडोल, उमरिया जिलों के कुल 3500 व्यापारी रजिस्टर्ड हैं। इसके पहले भी विभाग द्वारा एक साथ 1500 से अधिक व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए गए थे। जिसमें से कुछ व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन रीस्टोर किए जा चुके हैं।

---रिटर्न फाइल न करने पर क्षेत्र के एक सैकड़ा से अधिक व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन कैंशिल किए गए हैं। इसके पहले उन्हें नोटिस दिया गया था।
प्रकाश सिंह बघेल
सहायक आयुक्त जीएसटी शहडोल।

................................................................................................................

पारा अभी भी 42 पार, सड़कों पर सन्नाटा
शहडोल। सोमवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार बना रहा। सुबह 8 बजे से ही तीखी किरणें पसीना पोंछने को मजबूर करतीं रहीं। हालात यह बने की सुबह 10 बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया, जो देर शाम 6 बजे तक जारी रहा। शाम के समय भी गर्म हवाओं ने परेशान कर दिया। विगत एक माह से पारा 40 डिसे के ऊपर ही बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम पारा 42 डिसे और न्यूनतम 25 डिसे दर्ज किया गया। एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बना रहने के आसार बताए जा रहे हैं।
सोमवार को शहर की सड़कें वीरान पड़ी रहीं। गर्मी के कारण व्यापार में भी मंदी छाई हुई है। लोग सुबह-शाम ही घरों से निकलना उचित समझ रहे हैं। नगर पालिका स्थित पार्क में शाम 7 के बाद भीड़ भी देखी जा रही है।