3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां भी शुरू हुआ पद्मावती फिल्म का विरोध

रैली निकालकर क्या कहा जानने के लिए पढि़ए पूरी खबर

2 min read
Google source verification
Here too the protest against the Padmavati film

Here too the protest against the Padmavati film

शहडोल- रानी पद्मावती पर बनाई गई फिल्म को लेकर रायल राजपूत संघ के सदस्यों ने विरोध करते हुए नगर में बाइक रैली निकाली। इस दौरान रॉयल राजपूत संघ के कार्यकर्ता और भजयुमों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मिलकर नगर के कलेक्ट्रेट के सामने जयस्तंभ चौक से पुराना बस स्टैंड, नगरपालिका चौक होते हुए गांधी चौक, होकर बुढ़ार चौक से के- स्क्वायर माल तक रैली निकाली और इसके बाद के-स्क्वायर माल के संचालक बलमीत सिंह खनूजा को फिल्म नहीं दिखाने और रिलीज करने के लिए ज्ञापन सौंपा। सिनेमा घर संचालक ने कार्यकर्ताओं को फिल्म नहीं दिखाने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि रानी पद्मावती के नाम पर बनाई गई फिल्म का विरोध किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस फिल्म को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किए जाने से हिन्दुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इस दौरान रायल राजपूत संघ के अजय सिंह, कुंवर यशवर्धन सिंह, करुणेन्द्र सिंह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, चक्रधर सिंह, रोहित सिंह बघेल, शिवम सिंह, चंदेल पप्पू सिंह, शक्ति सिंह चंदेल, रविकांत सिंह, रब्बू सिंह, मन्नू सिंह गहरवार, पिंकू शुक्ला एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।
--------------------------

खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झांसी वाली रानी थी
शहडोल- भाजपा महिला मोर्चा ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का जन्म दिन उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। नगर के गांधी चौक में शाम ३ बजे आयोजित कार्यक्रम के दौरान महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं चढ़ाते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महारानी लक्ष्मीबाई द्वारा देश के लिए किए गए बलियान और त्याग को याद करते हुए पर विस्तार जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी के नारे लगाए। इस दौरान भाजपा महिला जिला अध्यक्ष शैल अवस्थी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष सत्यभामा गुप्ता, महामंत्री मालती सोनी, नगर अध्यक्ष वर्षा तनेजा, गीता सिंह, सावित्री रजक, निर्मला गुप्ता के अलावा अन्य महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहीं।