1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर करना चाहते हैं पत्रकारिता की पढ़ाई, तो यहां कर सकते हैं अप्लाई

जल्दी करिए फॉर्म भरने के लिए समय कम बचा है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 10 Apr 2018, 3:43 PM IST

If you want to study journalism, So here you can apply

शहडोल- अगर आप पत्रकार बनना चाहते हैं, पत्रकारिता की पढ़ाई करना चाहते हैं, पत्रकारिता में बेचलर और मास्टर डिग्री लेना चाहते हैं तो आपके लिए ये बेस्ट जगह है, क्योंकि यहां से पत्रकारिता का कोर्स आप कर सकते हैं और फीस भी कम लगेगी। हम बात कर रहे हैं इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी अमरकंटक की, जहां हसीन वादियों में पत्रकारिता के अलावा भी कई कोर्स संचालित हो रहे हैं, पीएचडी तक की पढ़ाई हो रही है। ऐसे में पढ़ाई करने के लिए इससे अच्छी जगह नहीं हो सकती। अमरकंटक यूनिवर्सिटी अनुपपुर जिले में है।

फॉर्म भरने की आखिरी तारीख
अगर पत्रकारिता के अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके एंट्रेंस टेस्ट के लिए फॉर्म भरे जाने लगे हैं, इसके लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, 22 जनवरी से ही एंट्रेंस टेस्ट के लिए फॉर्म भरना शुरू हो चुका है जो इस महीने के 16 अप्रैल तक चलेगा। मतलब अभी आपके पास मौका है, आईजीएनटीयू में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस टेस्ट देने का, लेकिन इसके लिए आपको 16 अप्रैल तक हर हाल में फॉर्म भरना होगा।

आईजीएनटीयू में पत्रकारिता का कोर्स
इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी अमरकंटक में पत्रकारिता के लिए बेचलर डिग्री जनसंचार एवं पत्रकारिता (बीए एम.सी.जे.) में कर सकते हैं। तो वहीं मास्टर डिग्री भी जनसंचार एवं पत्रकारिता( एम.सी.जे.) में कर सकते हैं, अगर इसके आगे की पढ़ाई आपको करनी है, पीएचडी भी करनी है तो पीएचडी भी आप यहां से कर सकते हैं। क्योंकि पीएचडी भी यहां से कराई जा रही है।

इन कोर्स के लिए भी कर सकते हैं एप्लाई
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय जो कि अनुपपुर जिले के अमरकंटक में स्थित है, और अमरकंटक की वादियों से तो हर कोई वाकिफ है, पहाड़ों के बीच में यूनिवर्सिटी और वहां पढ़ाई करने का आपके पास मौका है। आईजीएनटीयू में पत्रकारिता के अलावा भी कई कोर्स संचालित हैं जिसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन भराने शुरू हो चुके हैं। इसकी शुरुआत भी 22 जनवरी से ही हो चुकी है, जो 16 अप्रैल तक अभी चलेगी, मतलहब अभी आपके पास मौका है इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए एंट्रेस टेस्ट में हिस्सा लेने का, लेकिन इसके लिए आपको समय रहते फॉर्म भरना होगा, और एंट्रेंस टेस्ट भी देना होगा।

इन कोर्सों के लिए कर सकते हैं अप्लाई
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में स्थित मुख्य परिसर में कई कोर्स संचालित हैं। जिनमें आप एप्लाई कर सकते हैं।

बीए ऑनर्स- प्राचीन भारतीय इतिहास,संस्कृति एवं पुरातत्व, अंग्रेजी, हिन्दी, इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल( बीए/बीएससी) राजनीति विज्ञान एवं मानवाधिकार, समाज शास्त्र एवं सामाजिक मनोविज्ञान, जनजातीय अध्ययन, मनोविज्ञान( बीए/बीएसी) जनसंचार एवं पत्रकारिता(बीए-एमसीजे)

बी.कॉम (ऑनर्स) - बी.कॉम

बीएसी (ऑनर्स)- पर्यावरण विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञा, प्राणि विज्ञान , योग

व्यावसायिक (ऑनर्स) - बी.सी.ए., बी.बी.ए., बी.फॉर्म, डी. फार्म , बीएड

एम.ए.- अंग्रेजी, हिंदी, भाषा विज्ञान, अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान ( एम.ए./एम.एस.सी), अर्थशास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व, इतिहास, भूगोल (एम.ए./एम.एससी), राजनीति विज्ञान एवं मानवाधिकार, समाज शास्त्र एवं सामाजिक मानव विज्ञान, जनजातीय अध्ययन, जनसंचार एवं पत्रकारिता( एम.ए.- एम.सी.जे), एम.ए.- शिक्षाशास्त्र, एम एस डब्ल्यू

एम.एससी- वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, भू-विज्ञान, रसायन विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, पर्यावरण विज्ञान, गणित , सांख्यिकी, भौतिकी,

एम कॉम - एम. कॉम

व्यावसायिक स्नातकोत्तर - एम.सी.ए., एम.बी.ए.( व्यवसाय प्रबंधन), एमबीए (पर्यटन प्रबंधन)

एंट्रेंस एक्जाम
- एंट्रेंस एक्जाम के लिए यूजी, पीजी और डी फार्मा के लिए 5 और 6 मई को टेस्ट होगा।
- हॉल टिकट डाउनलोड करने की अंतिम तिथि २६ अप्रैल है।

परीक्षा केंन्द्र
वैसे तो सेंट्रल यूनिवर्सिटी है तो देश भर के चुुङ्क्षनदा जगहों पर एंट्रेस टेस्ट के लिए व्यवस्था की गई है।
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के इन शहरों में एंट्रेंस टेस्ट की व्यवस्था की गई है

मध्यप्रदेश- आईजीएनटीयू अमरकंटक, अनूपपुर, झाबुआ, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, शहडोल, डिंडोरी
छत्तीसगढ़-रायपुर , जगदलपुर , अंबिकापुर