3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ही दिन बिजली करंट से कई हादसे, एक की मौत पांच घायल

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 4 Jun 2018, 11:10 AM IST

Incident from electric power, One death five injured

एक ही दिन बिजली करंट से कई हादसे, एक की मौत पांच घायल

शहडोल- दो अलग- अलग जगहों में बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई हैं। पहला हादसा शहर के पौनांग तालाब का है। यहां पर बिजली करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार की रात का बताया गया है। शहर के पौनांग तालाब में सौदर्यीकरण का काम चल रहा है।

यहां पर सामान की देखभाल के लिए ठेकेदार द्वारा सुरेश विश्वकर्मा निवासी सोहागपुर को रखा था। शनिवार की रात साढ़े दस बजे सुरेश लाइट जलाने के लिए इलेक्ट्रिक बोर्ड से तार जोड़ रहा था, तभी बिजली तार की चपेट में आने से सुरेश गंभीर रूप से झुलस गया। चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्रित होकर पुलिस को सूचना दिए। अचेत अवस्था में चीता पुलिस सुरेश को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घनघनाने लगे फोन, पुलिस ने कहा, अब तक नहीं आई तहरीर

मजदूर की मौत मामले में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। ठेकेदार राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। दबाव के कारण ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि अब तक तहरीर नहीं आई है। बताया गया कि तालाब के नजदीक अस्थाई तरीके से इलेक्ट्रिक बोर्ड लगा था। आसपास तार भी बिखरे थे लेकिन ठेकेदार गंभीर नहीं था। नतीजन हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ठेकेदार को बचाने का प्रयास कर रही है।


बुढ़ार में भी करंट से पांच महिलाएं झुलसीं

जिला मुख्यालय से लगभग बीस किलोमीटर दूर रेलवे स्टेशन बुढ़ार के पास बैठी पांच महिलाए लोहे की रेलिंग में फैले करंट से झुलस गई। जिन्हे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार स्टेशन जाने वाले रास्ते में गांव से आई हुई कुछ महिलाएं सब्जी की दुकान लगाती थीं। महिलाएं रेलिंग से सटकर दुकान लगाई हुई थीं, तभी मौसम की कहर के कारण बिजली का तार टूट कर लोहे की रेलिंग में छू गया।जिससे पांचों महिलाएं करंट की चपेट में आ गई।

घटना के बाद महिलाओं को अस्पताल बुढार ले जाया गया, जहां पर महिलाओं का उपचार किया जा रहा है। करंट से प्रभावित महिलाओं में अहिलिया गुप्ता निवासी करकटी, मुन्नी यादव, मुन्नी केवट, पार्वती, संगीता के नाम शामिल है। डॉ सचिन कारखुर एवं डॉ प्रवीण दुबे ने बताया है कि अहिल्या गुप्ता एवं मुन्नी यादव की स्थिति अधिक नाजुक थी, लेकिन इलाज के बाद दोनों की हालत में सुधार हो रहा है। घटना की खबर लगते ही तहसीलदार बुढार विकास जैन अस्पताल पहुंचे और पीडि़त महिलाओं के स्वास्थ्य के
सम्बंध में जानकारी ली।