27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संभावित मतगणना स्थलों का कलेक्टर और एसपी ने किया गया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष पर हुई चर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

raghuvansh prasad mishra

•

Updated: 12 Sep 2018, 8:22 PM IST

 Inspecting done by the collector and SP of potential counting places, arrangements should be considered.

संभावित मतगणना स्थलों का कलेक्टर और एसपी ने किया गया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा


संभावित मतगणना स्थलों का कलेक्टर और एसपी ने किया गया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहडोल . विधानसभा निर्वाचन 2018 की मतगतणना हेतु संभावित मतगणना स्थलों इंदिरा गांधी गृह विज्ञान महाविद्यालय तथा शासकीय पॉलीटेक्निक शहडोल का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक कुमार सौरव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार, संयुक्त कलेक्टर सुरेश अग्रवाल, एसडीएम सोहागपुर रमेश सिंह, निर्वाचन पर्यवेक्षक अहिरवार, संजय खरे, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग, उपयंत्री चतुर्वेदी भी साथ रहे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र हेतु मतदान दल की रवानगी के दौरान निर्वाचन सामग्री के वितरण, परिवहन हेतु पार्किंग व्यवस्था तथा मतदान पश्चात निर्वाचन सामग्री संकलन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष तथा मतगणना के दौरान मतगणना कर्मियों तथा अभ्यर्थियों के एजेण्टों के जाने की व्यवस्था, मीडिया कक्ष, कंट्रोल रूम, उद्घोषणा कक्ष, रिर्टनिंग ऑफीसर कक्ष, प्रेक्षक कक्ष आदि के चयन के संबंध में चर्चा की गईं।

सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत जिले भर में हो रही है कार्यवाही
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निदेश के तारतम्य में जिले में लगातार सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव द्वारा कार्यवाही की लगातार मॉनीटरिंग करने के कारण इस कार्य में तेजी आई है। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स आदि हटाने का कार्य लगातार जारी है।

सीएम हेल्प लाईन की ऑन लाईन व्हीसी स्थगित
जिला प्रबंधक लोकसेवा अवनीश दुबे ने बताया है कि 13 सितम्बर को गणेश चतुर्थी को भोपाल में स्थानीय अवकाश घोषित होने के कारण सीएम हेल्प लाईन की ऑन लाईन व्हीसी स्थगित कर दी गई है।

रेत एवं पत्थर की खदानों के प्रस्तावों को मिली मंजूरी
जिले में गौण खनिज के लीज धारकों को उत्खनन की अनुमति प्रदान करने हेतु बुधवार को कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दिया समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में तकनीकी समिति डैक द्वारा पारित प्रस्तावों के आधार पर लीज धारकों को रेत एवं पत्थर की खदानों से उत्खनन संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में वनमण्डलाधिकारी उत्तर एवं दक्षिण शहडोल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार, एसडीएम सोहागपुर रमश सिंह, जिला खनिज अधिकारी फरहत जहां भी उपस्थित रहीं।