9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा बल करेगा निगरानी

बनसुकली में संचालित छात्रावास का भी जाना हाल

2 min read
Google source verification
 Inspection of polling stations in Chhattisgarh border, security force will monitor

छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा बल करेगा निगरानी


छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा बल करेगा निगरानी

शहडोल . अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी ने सोमवार को मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सीमा से लगे विभिन्न मतदान केन्द्रों सीधी, मुरासोली, चरहेंट तथा बनसुकली एवं जमुड़ी का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उन्होने बनसुकली में संचालित छात्रावास का भी निरीक्षण किया तथा पाई गई कमियों को दूर करने के निदेश संबंधित अधिकारियों को दिये। भ्रमण के दौरान तहसीलदार जयसिंहनगर चौरसिया भी उपस्थित रहे।

नोडल अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की आईटी गतिविधियों का दिया गया प्रशिक्षण
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2018 के दौरान आईटी का व्यापक उपयोग किया जायेगा। जिसके लिये निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न साफ्टवेयर तैयार किये गये है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न विधानसभा निर्वाचन के नोडल अधिकारियों को साफ्टवेयर समाधान, सुविधा, सुगम, इलेक्षन मॉनीटरिंग डैषबोर्ड, वेबकास्टिंग, प्री काउंटिंग, काउंटिंग ट्रेंड एप्लीकेशन, सी विजिल एप की जानकारी दी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस कृष्ण चैतन्य, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी, समस्त एसडीएम तथा नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट एवं रघुराज स्कूल में व्हीएसडब्ल्यू के छात्रों ं को दी गई वीवीपैट मशीन की जानकारी
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विधानसभा निर्वाचन 2018 को दृष्टिगत रखते हुये मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने का सिलसिला जारी है। गत दिवस उत्कृष्ट विद्यालय बुढ़ार, सोहागपुर, रघुराज विद्यालय शहडोल में व्हीएसडब्ल्यू के छात्रों को वीवीपैट तथा ईव्हीएम मशीन के उपयोग तथा उससे मतदाता को मतदाधिकार के पश्चात अभ्यर्थी जिसे मतदान किया गया है की जानकारी दी गई। जन अभियान परिषद की शहडोल इकाई द्वारा जिले भर में मतदाता जागरुकता अभियान का कार्य व्हीएसडब्ल्यू के स्वयंसेवकों द्वारा किया जा रहा है।

नोडल अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रभावी कार्यवाही करें
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव ने विधानसभा निर्वाचन 2018 को सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुये प्रभावी कार्यवाही करें तथा उसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी करें। उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग ने आबकारी विभाग, परिवहन विभाग, खनिज विभाग, सम्पत्ति विरूपण अधिनियम आदि के संबंध में दिषा-निर्देश जारी किये गये हैं। प्रतिदिन की जाने वाली कार्यवाही से संबंधित अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत करायें।