
instagram love trap college student impress fake rich lifestyle runs away with friend, प्रतीकात्मक तस्वीर (source-patrika file)
Shahdol Instagram Love Trap: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवक की आलीशान घरों में फोटो और वीडियो देखकर मध्यप्रदेश के शहडोल की एक कॉलेज छात्रा धोखा खा बैठी और युवक को अपना दिल दे दिया। प्यार परवान चढ़ा तो युवती प्रेमी के साथ घर से भाग गई, लेकिन उसे नहीं पता था कि वो जिसके साथ घर बसाने के सपने देख रही है वो दरअसल एक पुताई करने वाला है। जो दूसरे के घरों में पुताई और पुट्टी का काम करता है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद युवती को मुरैना जिले के एक गांव से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती फर्स्ट ईयर की छात्रा है। कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई। युवक की आईडी करण राजपूत के नाम से थी। आईडी पर युवक आलीशान घरों के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करता था। इन्हीं फोटो को देखकर युवती धोखा खा गई। दोनों में दोस्ती हो गई और फिर धीरे-धीरे युवक ने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया।
युवती जब पूरी तरह से आरोपी युवक के झांसे में आ गई तो युवक ट्रेन से ग्वालियर से शहडोल पहुंचा, शहडोल से बस से बुढार और फिर वहां से ऑटो से जैतपुर पहुंचा। वहां युवती उससे मिली और फिर दोनों एक साथ फरार हो गए। युवती के घर से अचानक लापता होने पर परिजनों ने 6 जून को जैतपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो तकनीकी जांच में पता चला कि युवती ग्वालियर के एक युवक के संपर्क में थी। दोनों की लोकेशन भी ग्वालियर की ही मिली। इसके बाद पुलिस की टीम ग्वालियर पहुंची और मुरैना जिले के एक गांव में युवक के मामा के घर से युवती को बरामद किया।
पुलिस जब मुरैना के गांव में पहुंची तो युवती को छोड़कर युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक का असली नाम करण धनक है जिसने इंस्टाग्राम पर करण राजपूत के नाम से फर्जी आईडी बनाई थी। आरोपी युवक लोगों के घरों में पुताई और पुट्टी करने का काम करता है। वो आलीशान मकानों में काम करने के दौरान वहां पर अपनी फोटो खींचता था और फिर उन्हीं फोटो को अपने सोशल मीडिया पर डीपी में लगाता था। आरोपी खुद को अमीर दिखाने के लिए ऐसा करता था और छात्रा उसके इसी झांसे में फंस गई थी।
Published on:
13 Jun 2026 08:17 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
