17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यायाधीश ने जिला जेल का किया निरीक्षण, विधिक साक्षरता शिविर में दी अधिकारों की जानकारी

विधिक सहायता प्रदान करने विधि का प्रावधान

2 min read
Google source verification
 Judge inspected the District Jail, Information on the rights given in the Legal Literacy Camp

न्यायाधीश ने जिला जेल का किया निरीक्षण, विधिक साक्षरता शिविर में दी अधिकारों की जानकारी


न्यायाधीश ने जिला जेल का किया निरीक्षण, विधिक साक्षरता शिविर में दी अधिकारों की जानकारी
विधिक सहायता प्रदान करने विधि का प्रावधान
शहडोल .''जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आरके सिंह के निर्देशन में जिला न्यायालय में पदस्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश चंद्र तिवारी एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी बीडी दीक्षित द्वारा जिला जेल का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात विचाराधीन बंदियों के मध्य बंदियों के अधिकार एवं प्लीबारगेनिंग विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बंदियों को विधिक सहायता प्राप्त करने के अधिकार से अवगत कराते हुये अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा प्लीबारगेनिंग की प्रक्रिया विचाराधीन बंदियों को समझाई गई तथा धारा 436 ए के आलोक में प्रकरणों की समीक्षा की गई। बंदीजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी अभिरक्षा के बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान किये जाने का विधि का प्रावधान है तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान करने के लिये तत्पर है।
प्लीबारगेनिंग दाण्डिक मामले का समझौते के आधार पर अंतिम निराकरण हेतु एक उपबंध है। यदि कोई अभियुक्त जिसके विरूद्ध न्यायालय में कोई मामला चल रहा है और 18 वर्ष की उम्र से अधिक है तथा ऐसा मामला 7 वर्ष से अधिक कारावास से दंडनीय न हो तथा महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध न हो देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करने वाला न हो। ऐसे मामलों में अभियुक्त प्लीबारगेनिंग प्रक्रिया का लाभ उठा सकता है। इसका लाभ यह है कि अभियुक्त अपराध के लिये निर्धारित दण्ड की अधिकतम सजा में से एक चौथाई सजा से दंडित किया जायेगा।
इस विधिक साक्षरता शिविर में जेल सहायक जेल अधीक्षक एचएस राठौर व अन्य जेल के अधिकारी मुख्य प्रहरी रामभरोसे गौतम, पैरालीगल वालेंटियर्स, अन्य जेल स्टाफ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
.व्यापारीसंघके पदाधिकारी कि बैठक मे हुई नगर विकास पर चर्चा
व्यापारीसंघ के पदाधिकारी की सोमवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर के बिकास के साथ ध्वजारोहण किए जाने पर चर्चा कि गई। व्यापारीसंघ के अध्यक्ष राजेन्द्रप्रसाद गुप्ता ने बताया कि विगत वर्ष के भाँति इस साल भी सभी पदाधिकारी नगर के न्यू मार्केट के निर्धारित स्थान पर 15 अगस्त को सुबह 9 ध्वजारोहण किया जाएगा । इसके साथ ही नगर की सड़क,नाली एवं व्यापारियो के लिए सरकारी जमीन पर दुकान बनवाये जाने के लिए व्यापारी संघ एसडीएम से मिलेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेन्द्रप्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष हरबक्सराय,जयप्रकाश, स्वामीदीनगुप्ता,गिरधारी बाजाज, सचिव अनिलकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मदनगुप्ता, सहसचिव ओमप्रकाशगुप्ता, विनय, मनीष तीरथप्रसाद, रामकुमार खरिया,हरीगुप्ता अमृत जैन ,नितिन जैन, ज्ञानी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।