
Life was lovely little thing made by Haivan
जान से प्यारी थी बीवी, छोटी सी बात ने बना दिया हैवान
हत्या के बाद भाग निकला था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहडोल- सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटासी गांव में पत्नी की हत्या कर भाग निकलने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीआई राजेश चन्द मिश्रा के अनुसार पटासी गांव निवासी रवि बैगा उप्र में काम करता था। एक साल पहले गांव की श्यामकली बैगा से प्रेम विवाह कर लिया था। आरोपी रवि पिछले एक साल से श्यामकली के साथ गांव में ही रह रहा था। पारिवारिक विवाद को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। रवि बैगा ने लाठी से पत्नी श्यामकली की बेरहमी से पिटाई करके भाग निकला था। मुखबिर की सूचना पर सोहागपुर पुलिस ने आरोपी को ककरहा गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार श्यामकली खाना बनाने से मना कर दी थी और शराब का सेवन कर लिया था। इसी बात से नाराज होकर हत्या कर दी थी।
--------------------------------
बस जब्त के बाद अब बयान दर्ज
शहडोल - बस छीनने की शिकायत में अब परत दर परत मामला उजागर हो रहा है। पंकज गुप्ता ने पुलिस के समक्ष की थी। मामले की जांच करते हुए कई महीने अब बस को कोतवाली पुलिस ने जब्त कर लिया है। अब बस मालिकों के बयान दर्ज कर रहे हैं। जांच के लिए कोतवाली एसआई रामसिंह दतिया, शिवपुरी सहित कई जिलों में पहुंचकर बयान दर्ज किए हैं। पंकज गुप्ता ने कुछ किस्त का भुगतान नहीं किया था। जिसके बाद फाइनेंस कंपनी ने बस को नीलाम कर दिया था। बस को हरप्रीत मलहोत्रा, देवेन्द्र यादव और दिलीप शर्मा ने खरीदा था। मामले की शिकायत के बाद बस को जब्त कर बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
--------------------------------
गांजा के साथ गिरफ्तार
शहडोल. सीधी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगरा गांव में पुलिस ने गांजा की बिक्री करते हुए एक युवक को गिरफतार किया है। पुलिस ने बताया कि रामबहोर साहू गांजा की बिक्री कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 400 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Published on:
28 Dec 2017 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
