1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रभारी मंत्री की थी बैठक, जानिए आज का उनका कार्यक्रम

बैठक में दिए गए हैं कई निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 7 Apr 2018, 10:51 AM IST

Meeting of th prabhari mantri Rajendra shukla shahdol

शहडोल- शुक्रवार को शहडोल प्रभारी मंत्री की बैठक थी। और आज भी प्रभारी मंत्री जिला चिकित्सालय के ब्लड सेप्रेशन यूनिट और आईसीयू एवं नए ओपीडी का लोकार्पण करेंगे। कल हुई बैठक में प्रभारी मंत्री देरी से पहुंचे। जिला योजना समिति की बैठक देर रात कलेक्ट्रेट सभागार में चलती रही। प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल लगभग 2 घंटे बिलंब से पहुंचे।

प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश
बैठक में प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वो पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने पीएचई अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वो ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर खराब हैण्डपंपों को सुधारें। पेयजल व्यवस्था की जांच के लिये कमेटी बनाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि खनिज खदानों में रेत के विदोहन में पारदर्शिता होनी चाहिए। बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि जिला पंचायत सदस्यों पर मनमाने तौर पर प्रकरण दर्ज न किए जाएं, पुलिस विभाग द्वारा अनुसंधान के बाद पुख्ता प्रमाण मिलने पर ही किसी प्रकार की कार्यवाही सुनिश्चित किए जाएं। बैठक में विधायक प्रमिला सिंह, जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, ब्यौहारी विधायक रामपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी, जिपं उपाध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी, नपा अध्यक्ष उर्मिला कटारे भी मौजूद थीं।

जिले में नलजल योजना की स्थिति
बैठक में पीएचई के कार्यपालन यंत्री भी मौजूद थे जिन्होंने बताया कि जिले में 171 नलजल योजनाएं अभी संचालित हैं। जिसमें से 3 नलजल योजनाएं अभी बंद हैं। जिन्हें शीघ्र ही सुधारा जा रहा है। 3 नलजल योजनाओं की डीपीआर स्वीकृत हो गई है, 6 योजनाएं सौर्य ऊर्जा सिस्टम पर केन्द्रित हैं जिनका निर्माण कराया जा रहा है। 45 बसाहटों में हैण्डपंप खुदवाए जा रहे हैं।

685 गांवों में शांतिधान का निर्माण
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की संक्षेपिका की चर्चा के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि शहडोल जिले के 685 ग्रामों में शांतिधामों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें से 364 का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। सभी ग्राम पंचायतों में गठित निर्माण समिति की निगरानी में निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।