24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस से उतारकर महिला से गैंगरेप, EX प्रेमी समेत 4 पर केस दर्ज

MP NEWS: महिला का आरोप- पूर्व प्रेमी बस से उतारकर उसे ब्रिज के नीचे ले गया जहां पूर्व प्रेमी व उसके तीन साथियों ने उसके साथ गैंगरेप किया...।
2 min read
Google source verification
rape

file photo

MP NEWS: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना जिले के ब्यौहारी इलाके की है। महिला के मुताबिक गैंगरेप करने वालों में उसका पूर्व प्रेमी व उसके तीन दोस्त थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में ले लिया है। पुलिस जांच में मामला कुछ संदेहास्पद भी प्रतीत हो रहा है क्योंकि ये महिला पहले भी अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करा चुकी है।

बस से उतारा और ब्रिज के नीचे ले गए…

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वो सीधी जिले की रहने वाली है। वो 22 सिंतबर को बस में सफर कर रही थी तभी ब्यौहारी-शहडोल मार्ग पर स्थित ब्रिज के पास उसका पूर्व प्रेमी रामायण और उसके तीन साथी बिल्लू, झल्लू और भूपेंद्र ने उसे चलती बस से उतार लिया। बस से उतारने के बाद आरोपी उसे ब्रिज के पास ले गए और वहां पर उसके साथ गैंगरेप किया। किसी तरह वो आरोपी के चंगुल से छूटकर थाने आई और शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

पूर्व प्रेमी पर पहले भी लगाया था रेप का आरोप

पीड़िता पूर्व प्रेमी रामायण के खिलाफ पहले भी रेप का केस दर्ज करा चुकी है। बताया गया है कि प्रेम संबंध के बाद पीड़िता और रामायण ने साल 2023 में मंदिर में शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद रामायण ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया था जिसके बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। अब एक बार फिर पूर्व प्रेमी के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत पीड़िता के द्वारा दर्ज कराए जाने के कारण मामला थोड़ा संदेहास्पद लग रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच करने की बात कह रही है। फिलहाल सभी चारों आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।